अरबी की खेती इन किस्में की करेंगे तो अधिक पैदावार मिलेंगी और अच्छी कमाई होगी

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
1/5 - (1 vote)

अरबी की खेती कैसे करते है (Arbi Ki Kheti Kaise Karte Hai) : हमारे देश के किसान भाई बहुत सारी फसल की बुवाई करते है और अच्छा उत्पादन के साथ अच्छी कमाई भी करते है। पर आज जीस फसल की बात करने जा रहे है उस फसल से किसान को अच्छी कमाई तो होगी पर इन के खाने से मानव शरीर में कई सारे फायदे भी होते है।

Arbi Ki Kheti Kaise Karte Hai

अरबी के कंद जड़ी बूटी वाला पौधा है। अरबी के पौधे से बड़े बड़े पतों प्राप्त होते है जो प्राचीन काल से उगाई जाते है। इन की मांग बाजार में सदा बनी रहती है इन के पतों की सब्जी और पकोड़े बनाई जाती है इन का अधिक सेवन करने से शरीर को हानि होती है।

अरबी की खेती कैसे करते है (Arbi Ki Kheti Kaise Karte Hai)

अरबी की खेती करने के लिए आप अच्छी जीवांश वाली किसी भी मिट्टी में कर शकते है। पर इन की फसल रेतीली दोमट या बलुई दोमट मिट्ट में अच्छे से विकास होता है। इन की खेती में जल निकास की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। और मिट्टी का पीएच मान की बात करे तो 5.5 से लेकर 7 के बिच का अच्छा माना जाता है।

अरबी की फसल आप गर्मी के मौसम में और बारिश के मौसम में कर शकते है। इन के पौधे बारिश और गर्मी दोनों मौसम से अच्छे से वृद्धि करते है। पर ज्यादा बारिश के ज्यादा गर्मी इन के पौधे के लिए नुकशान दायक है। और जो सर्दी के मौसम में पाला पड़ता है वे इन के पौधे की वृद्धि को रोक देता है। और तापमान की बात करे तो न्यूतम तापमान 20℃ तक का और अधिकतम तापमान 30℃ तक का सब से अच्छा माना जाता है।

अरबी के खेत तैयारी में दो से तीन बार अच्छे से गहरी जुताई करे और आखरी जुताई से पहले अच्छे से सड़ी गोबर की खाद 13 से 15 टन तक डाले और जमीन को समतल करने के लिए पाटा चलाए। बाद में उस जमीन में अरबी के कंद रोपाई कर के एक सिंचाई करे। इन के मेड से मेड की दुरी 40 से 45 सैमी की रखे और पौधे से पौधे की दुरी 30 सैमी की रखनी चाहिए।

When And How To Cultivate Colocasia

Arbi Ki Kheti Kaise Karte Hai

अरबी की प्रसिद्ध किस्में

अरबी की कई सारी उन्नत किस्में हमारे कृषि विद्यालय के वैज्ञानिक ने तैयार की है इन में से कुछ किस्में का नाम इस प्रकार के है जो अधिक पैदावार के लिए जानी जाती है। जैसे की पंचमुखी, सहस्रमुखी, सफेद गौरिया, श्री पल्लवी, सी-9, श्री रश्मि, यह सब अरबी की लोक प्रय किस्में है।

अरबी की उन्नत किस्में की बुवाई करने का सही समय

अरबी की फसल आप साल में दो मौसम में कर शकते है। एक रबी मौसम में अक्टूबर महीने में मुख्य खेत में कंद की रोपाई कर शकते है और यह फसल अप्रैल और मई महीने में अच्छे से पक के तैयार हो जाती है और खरीफ मौसम में जुलाई महीने में इन के कंद की रोपाई करते है जो दिसंबर महीने में और जनवरी महीने में अच्छे से तैयार हो जाती है।

खाद और उर्वरक

अरबी की फसल की अच्छी विकास और अधिक पैदावार के लिए खाद देना बेहद जरूरी है। इन की खेत तैयारी के समय 13 से 15 टन सड़ी गोबर की खाद और रासायनिक खाद की बात करे तो नाट्रोजन 80 से 90 किलोग्राम, और पोटाश 100 किलोग्राम, एवं फास्फोरस 50 किलोग्राम एक हेक्तर के हिसाब से उपयोग करेंगे तो अच्छी पैदावार प्राप्त होगी

सिंचाई की बात करे तो बारिश के मौसम में या सर्दी में मौसम में मिट्टी की नमी देख के 15 से 20 दिन के अंतर में सिंचाई करे और गर्मीं के मौसम में 8 से 10 दिन के अंतर में सिंचाई करते रहे।

अरबी के कंद की खुदाई कब करे?

अरबी के कंद की खुदाई विविध किस्में की विविध समय पर की जाती है। आम तो अरबी की फसल 135 से 145 दिन में अच्छे से पक के तैयार हो जाती है। अरबी के कंद अच्छे से पक जाए तब ही इन की खुदाई करे और कंद एकठा करे। किसान ने एक हैक्टर जमीन में अरबी की फसल की है तो कंद का उत्पादन 160 से 180 क्विंटल तक का प्राप्त होता है।

अरबी का बाजारी भाव 10 से लेकर 20 के होते है कई बार इन के अधिक भी देखे जाते है। इस प्रकार अरबी का बाजारी भाव किसान को मिल जाए तो एक एकड़ जमीं से किसान को 1.5 से लेकर 2 लाख रूपए तक की कमाई बड़ी आसानी से हो जाती है और से किसान को अच्छा मुनाफा होता है।

अन्य भी पढ़े :

आज के इस आर्टिकल में हम ने आप को अरबी की खेती कैसे करते है (Arbi Ki Kheti Kaise Karte Hai) इन के बारे में अच्छी जानकारी बताई है। यह आर्टिकल आप को सेम की खेती के लिए बहुत हेल्फ फूल होगा और यह आर्टिकल आप को पसंद भी आया होगा ऐसी हम उम्मीद रखते है। और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा किसान भाई और अपने मित्रो को शेयर करे।

हमारे इस ब्लॉग ikhedutputra.com पर हर हमेेश किसान को खेती की विविध फसल के उन्नत बीज से लेकर उत्पादन और इन से होने वाली कमाई और मुनाफा तक की सारी बात बताई जाती है। इन के अलावा जो किसान के हित में सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली विविध योजना और खेती के नई तौर तरीके के बारे में भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

इन सब की मदद से किसान खेतीबाड़ी से अच्छी इनकम कर सकता है। इस लिया आप हमारी यह वेबसाईट आईखेडूतपुत्रा को सब्सक्राब करे ताकि आप को अपने मोबाईल में रोजाना नई आर्टिकल की नोटिफिकेशन मिलती रहे। इस आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

नमस्कार किसान मित्रो, में Mavji Shekh आपका “iKhedutPutra” ब्लॉग पर तहेदिल से स्वागत करता हूँ। मैं अपने बारे में बताऊ तो मैंने अपना ग्रेजुएशन B.SC Agri में जूनागढ़ गुजरात से पूरा किया है। फ़िलहाल में अपना काम फार्मिंग के साथ साथ एग्रीकल्चर ब्लॉग पर किसानो को हेल्पफुल कंटेंट लिखता हु।

Leave a Comment

buttom-ads (1)