आम के पेड़ से गिर रहे फल से हो परेशान तो यह काम जल्द करें

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
Rate this post
Aam Ke Ped Se Girte Fal Ko Kaise Bachaye

आम के पेड़ से फल गिरने से कैसे बचाएं (Aam Ke Ped Se Girte Fal Ko Kaise Bachaye) : हमारे देश के कई राज्य में किसान आम की खेती कर रहे है और हर साल अच्छा उत्पादन प्राप्त कर रहे है पर कुछ साल से किसान को आम के पेड़ से अच्छा फल और आधी उत्पादन नहीं प्राप्त होता है और किसान बहुत परेशान है।

हमारे एक प्रगतिशील किसान ने दो हैक्टर ज़मीन में आम की बागवानी की है और इन्हे आम की खेती के बारे में अधिक जानकारी भी है इन लिए इन होने बताया की यह जो आम के पेड़ से फल गिरने की और कम साइज के फल होने की एक ही वजे है और यह है इस समय अधिक तापमान और तेज गर्म लू इन्ही के कारण आम के फल की साइज नहीं बढ़ती और पेड़ से फल गिर रहे है।

आज के इस ikhedutputra.Com के इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे की आम के पेड़ से फल गिरने से कैसे बचाएं (Aam Ke Ped Se Girte Fal Ko Kaise Bachaye) और आम के पेड़ से अधिक उत्पादन और अच्छी क्वालिटी का कैसे प्राप्त करें और इन सब के लिए क्या करना चाहिए। इन पर अहम् विस्तार से जानेंगे। इस लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे।

आम के पेड़ से फल गिरने से कैसे बचाएं (Aam Ke Ped Se Girte Fal Ko Kaise Bachaye)

आम के पेड़ में जब छोटे छोटे फल दिखाई दे तब आप प्लेनोफिक्स नामक दवाई को 1 मिली का नाम लेकर 3 लीटर पानी में अच्छे से घोल कर छिड़काव करें इन से आम के पेड़ से फल नहीं गिरेंगे और फल की साइज भी बढ़ेगी इन के अलावा आप पेड़ को हल्की सिंचाई शुरू रखे। सिंचाई आप हल्की करे जैसे की मिट्टी की नमी बनी रहनी चाहिए। जो पेड़ को अधिक सूखापन होगा तब भी पेड़ से फल गिरने लगते है। इस लिए आप इस गर्मी के मौसम में पेड़ को अच्छे से सिंचाई करते रहे।

आम के पेड़ पर जब फल छोटे होते है तब आप को पेड़ को कुछ विशिष्ट पोषक तत्व की जरूरत होती है। आप के आम के पेड़ 10 साल का पुराना है तो आप को एक पेड़ के हिसाब से 750 ग्राम म्यूरेट ऑफ़ पोटाश, 500 ग्राम डाइअमोनियम फॉस्फेट, 800 ग्राम यूरिया और 25 किलोग्राम अच्छे से सड़ी गोबर की खाद इन सब को पेड़ की चारो तरफ अच्छे से रिंग में डाले बाद में इन खाद को मिट्टी से ढककर सिंचाई करें। और आप के आम के पेड़ तीन से चार साल के है तो आप इस खाद के डोज को कम डाले यानि के 10 से भाग दे और जितनी आम के पेड़ का साल हुआ है इतने गुणाकर करें।

आम के फल की अच्छी विकास के लिए आप को नाट्रोजन और पोटेशियम दोनों को एक लीटर पानी में 10 ग्राम की दर से घोल तैयार कर के 14 से 15 दिन के अंतर में कम से कम दो बार छिड़काव करें। इन से फलो का आकार बढ़ेगा और गुणवत्ता में भी सुधार होगा। और बोरोन को आप 2 ग्राम की मात्रा लेकर एक लीटर पानी में अच्छे से घोल बना के छिड़काव करना चाहिए। इन से आम के पेड़ से फल कम गिरेंगे और फल फटने की संभावना भी कम हो जाएगी।

आम की बागवानी में फल मख्खी का प्रकोप अधिक है तो आप एक हैक्टर के हिसाब से 18 से 20 फेरोमेन ट्रैप लगा दीजिए। फेरोमेन ट्रैप को आप निचली शाखाओं पर 5 से 6 फिट की उचाई पर अच्छे से बांध दीजिए। और इस फेरोमेन ट्रैप की दुरी 30 से 35 मीटर तक की रखनी चाहिए। और जब आप फेरोमेन ट्रैप लगाते है तब इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की इस फेरोमेन ट्रैप पर सूर्य का सीधा किरण नहीं पड़ना चाहिए।

फेरोमेन ट्रैप केवल आम की बागवानी में काम नहीं करती यह अन्य फसल में भी अच्छा रिजल्ट देती है फेरोमेन ट्रेप की कीमत और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस मोबाईल नंबर +91 9979052700 पर कॉल जरूर करें। आप को इतनी अच्छे से जानकारी मिलेगी की आप को फेरोमेन ट्रैप के दीवाने हो जायेंगे।

आम की बागवानी में फल मक्खी के प्रकोप से अधिक फल ख़राब होते है और इन के नियंत्रण के लिए आप को फेरोमेन ट्रैप का इस्तेमाल करना चाहिए। इन के अलावा आप बागवानी को साफ सुथरा भी रखे इन से भी फल मक्खी कम अटैक करती है। और उत्पादन अधिक प्राप्त होता है और किसान को अच्छी कमाई होती है।

आम के पेड़ पर जब फल पकने की अवस्था आती है तब आप कोई कीटनाशक दवाई का छिड़काव ना करें। और जब फल अच्छे से पक जाए तब आप को इस फल की तुड़ाई समय सर करनी चाहिए। और अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी कृषि विकास केंद्र का संपर्क करे।

अन्य भी पढ़े :

आज के इस आर्टिकल में हम ने आप को आम के पेड़ से फल गिरने से कैसे बचाएं (Aam Ke Ped Se Girte Fal Ko Kaise Bachaye) इन के बारे में अच्छी जानकारी बताई है। यह आर्टिकल आप को सेम की खेती के लिए बहुत हेल्फ फूल होगा और यह आर्टिकल आप को पसंद भी आया होगा ऐसी हम उम्मीद रखते है। और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा किसान भाई और अपने मित्रो को शेयर करे।

हमारे इस ब्लॉग ikhedutputra.com पर हर हमेेश किसान को खेती की विविध फसल के उन्नत बीज से लेकर उत्पादन और इन से होने वाली कमाई और मुनाफा तक की सारी बात बताई जाती है। इन के अलावा जो किसान के हित में सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली विविध योजना और खेती के नई तौर तरीके के बारे में भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

इन सब की मदद से किसान खेतीबाड़ी से अच्छी इनकम कर सकता है। इस लिया आप हमारी यह वेबसाईट आईखेडूतपुत्रा को सब्सक्राब करे ताकि आप को अपने मोबाईल में रोजाना नई आर्टिकल की नोटिफिकेशन मिलती रहे। इस आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

नमस्कार किसान मित्रो, में Mavji Shekh आपका “iKhedutPutra” ब्लॉग पर तहेदिल से स्वागत करता हूँ। मैं अपने बारे में बताऊ तो मैंने अपना ग्रेजुएशन B.SC Agri में जूनागढ़ गुजरात से पूरा किया है। फ़िलहाल में अपना काम फार्मिंग के साथ साथ एग्रीकल्चर ब्लॉग पर किसानो को हेल्पफुल कंटेंट लिखता हु।

Leave a Comment

buttom-ads (1)