लौकी की TOP 5 हाइब्रिड वैरायटी जो देती है बंपर उत्पादन और अधिक मुनाफा

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
Rate this post
Bottle gourd varieties in India

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए 👉🏿👉🏿👉🏿 यहां क्लिंक करे

भारत में लौकी की किस्में (Bottle gourd varieties in India) : लौकी की खेती रबी, खरीफ और जायद तीनों मौसम में की जाने वाली बागवानी फसल है। लौकी को धिया और दूधी के नाम से भी जानते है। लौकी की खेती भारत के तकरीबन समस्त राज्यों में की जाती है। लौकी की फसल समलत खेत, पेड़-पौधे, और घर की छतों पर बड़ी ही सहजता से की जा सकती है। आगे हम आपको (Bottle gourd varieties in India) लौकी की वैरायटी के विषय में जानकारी देने वाले हैं।

भारत में लौकी की किस्में (Bottle gourd varieties in India)

हमारे देश भारत में भी लौकी की विविध राज्य के जलवायु और तापमान के हिसाब से विविध हाइब्रिड वैरायटी की खेती किसान करते है और अच्छा उत्पादन प्राप्त कर के अच्छी कमाई भी करते है। लौकी की खेती में लागत कम है और मुनफा अधिक है। लौकी का इस्तेमाल हम सब बुखार, खासी, जैसी बीमारी में भी करते है इन का तेल भी बाजार में मिलता है जो बालो के लिए और मस्तिज के लिए लाभदायक है।

लौकी की का इस्तेमाल कई सब्जी और ढोकला, हलवा बनाने के लिए किया जाता है इस लिए इन की मार्किट मांग भी अधिक रहती है। इसी के कारण इन का भाव अच्छा मिलता है। और अच्छी कमाई के साथ अधिक मुनाफा होता है।

What are the different varieties of bottle gourd

लौकी की विभिन्न किस्में क्या हैं? (What are the different varieties of bottle gourd?)

( 1 ) वीएनआर हारुना

यह लौकी के हाइब्रिड वैरायटी की पहली वैरायटी है। इस किस्म को आप किसी भी सीजन में लगा सकते है। इसके फल की लम्बाई 40 सेमि की होती है। इसके फल का वजन 700 से 900 ग्राम तक होता है।

और इस वैरायटी से पहली हार्वेस्टिंग या तोड़ाई आप मात्र बीज लगाने के 40 से 45 दिनों में ले सकते है। और इसके बीज की कीमत 60 से 70 रुपया प्रति 10 ग्राम बाजारों में है। और इसका बीज हर जगह से आसानी से मिल जाता है।

एक एकड़ में तकरीबन 70 से 80 क्विंटल लौकी का उत्पादन हो जाता है। बाजारों में भाव अच्छा मिल जाने पर 80 हजार से 1 लाख रुपए का मुनाफा मिल जाता है।

( 2 ) ईस्ट वेस्ट अनमोल

इस वैरायटी की लौकी का कलर बहुत ज्यादा हरा होता है। जिसे मार्केट में बेचने में आसानी होती है। और भाव भी अच्छा मिल जाता है। इस वैरायटी को भी आप किसी भी मौसम में लगा सकते है। इसके फल की लम्बाई 35-40 सेमि की होती है। इसके फल का वजन 700 से 900 ग्राम तक होता है।

किसान इस वैरायटी से पहली हार्वेस्टिंग या तोड़ाई आप मात्र बीज लगाने के 50 से 60 दिनों में ले सकते है। और इसके बीज की कीमत 40 से 50 रुपया प्रति 10 ग्राम बाजारों में है। इस किस्म की लौकी को मंडी में बेचकर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

एक एकड़ में तकरीबन 75 से 80 क्विंटल लौकी का उत्पादन हो जाता है। बाजारों में भाव अच्छा मिल जाने पर 75 हजार से 1 लाख रुपए का मुनाफा मिल जाता है।

Top-5-Bottle-gourd-varieties

( 3 ) सकाटा दिशा

यह लौकी की हाइब्रिड वैरायटी में सबसे ज्यादा उपज देने वाली किस्म है। इसके फल का कलर गहरा हरा रंग का होता है। इस वैरायटी को आप किसी भी मौसम में लगा सकते है। इसके फल की लम्बाई45 से 50 सेमि की होती है। इसके फल का वजन 800 से 1000 ग्राम तक होता है।

और इस वैरायटी से पहली हार्वेस्टिंग या तोड़ाई आप मात्र बीज लगाने के 40 से 50 दिनों में ले सकते है। और इसके बीज की कीमत 60 रुपया प्रति 10 ग्राम बाजारों में है।

एक एकड़ में तकरीबन 80 से 90 क्विंटल लौकी का उत्पादन हो जाता है। बाजारों में भाव अच्छा मिल जाने पर 95 हजार से 1 लाख रुपए का मुनाफा मिल जाता है।

( 4 ) महिको-माहि 104

यह एक फूल हाइब्रिड वैरायटी है। इस किस्म को आप किसी भी मौसम में लगा सकते है। इसके फल की लम्बाई 40 सेमि की होती है। इसके फल का वजन 800 से 900 ग्राम तक होता है। और इस वैरायटी से पहली हार्वेस्टिंग या तोड़ाई आप मात्र बीज लगाने के 40 से 50 दिनों में ले सकते है। और इसके बीज की कीमत 60 से 70 रुपया प्रति 10 ग्राम बाजारों में है।

एक एकड़ में तकरीबन 70 से 80 क्विंटल लौकी का उत्पादन हो जाता है। बाजारों में भाव अच्छा मिल जाने पर 80 हजार से 1 लाख रुपए का मुनाफा मिल जाता है।

( 5 ) पूसा मेघदूत

किसान यह लौकी की बहुत ही जबरदस्त वैरायटी है। इस लौकी का अकार निचे से थोडा गोल होता है। इस फल का वजन आपको 800 से 900 ग्राम का देखने को मिलेगा। इस वैरायटी को आप किसी भी मौसम में लगा सकते है। इसके फल की लम्बाई 50 सेमि की होती है। और इस वैरायटी से पहली हार्वेस्टिंग या तोड़ाई आप मात्र बीज लगाने के 60 से 65 दिनों में ले सकते है। और इसके बीज की कीमत 180 रूपये प्रति 50 ग्राम बाजारों में है।

एक एकड़ में तकरीबन 90 से 100 क्विंटल लौकी का उत्पादन हो जाता है। बाजारों में भाव अच्छा मिल जाने पर 90 हजार से 1 लाख रुपए का मुनाफा मिल जाता है।

अन्य भी पढ़े :

आज के इस आर्टिकल में हम ने आप को लौकी की विभिन्न किस्में क्या हैं? (What are the different varieties of bottle gourd?) इन के बारे में अच्छी जानकारी बताई है। यह आर्टिकल आप को सेम की खेती के लिए बहुत हेल्फ फूल होगा और यह आर्टिकल आप को पसंद भी आया होगा ऐसी हम उम्मीद रखते है। और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा किसान भाई और अपने मित्रो को शेयर करे।

हमारे इस ब्लॉग ikhedutputra.com पर हर हमेेश किसान को खेती की विविध फसल के उन्नत बीज से लेकर उत्पादन और इन से होने वाली कमाई और मुनाफा तक की सारी बात बताई जाती है। इन के अलावा जो किसान के हित में सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली विविध योजना और खेती के नई तौर तरीके के बारे में भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

इन सब की मदद से किसान खेतीबाड़ी से अच्छी इनकम कर सकता है। इस लिया आप हमारी यह वेबसाईट आईखेडूतपुत्रा को सब्सक्राब करे ताकि आप को अपने मोबाईल में रोजाना नई आर्टिकल की नोटिफिकेशन मिलती रहे। इस आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

Leave a Comment

buttom-ads (1)