खरीफ मौसम में मोई जाने वाली मक्का की बेस्ट 4 किस्म जो अधिक उत्पादन देती है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
4/5 - (1 vote)
Makka Ki Unnat Kisme

मक्का की उत्तम किस्म (Makka Ki Unnat Kisme) : मक्का की खेती से किसान को दो तरफ की कमाई होती है एक तो इन का चारा बेच के और इन के दाने का उत्पादन प्राप्त कर के अपनी आय को बढ़ा शकते है। मक्का की फसल खरीफ की प्रमुख फसल मानी जाती है। कई किसान मक्का की खेती मिश्रित फसल के साथ करते है और अच्छी कमाई करते है।

मक्का की खेती से किसान को अधिक उत्पादन के साथ अच्छी कमाई हो शके इस लिए हमारे देश के कृषि वैज्ञानिकों ने मक्का की कई उन्नत किस्में भी विकसित की है और यह सब मक्का की उन्नत किस्में अलग अलग जलवायु और मिट्टी में अच्छे से वृद्धि कर के अधिक उत्पादन भी दे रही है और किसान को अच्छी आय भी हो रही है।

आज के इस ikhedutputra.Com के इस आर्टिकल के माध्यम से हम मक्का की उत्तम किस्म (Makka Ki Unnat Kisme) कौन कौन सी है और इन सभी किस्में से कौन सी मक्का की किस्म अधिक उत्पादन देने वाली है इन सभी बाते पर विस्तार से जानेंगे इस लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे।

मक्का की उत्तम किस्म (Makka Ki Unnat Kisme)

मक्का की उत्तम किस्म खरीफ सीजन में कम पानी में भी अधिक उत्पादन देती है। और यह कृषि वैज्ञानिकों द्वारा की गई विकसित किस्म में रोग और कीट भी कम लगते है। इस लिए किसान को उत्पादन अधिक मिलता है और लागत कम लगती है। मक्का की उन्नत किस्म का चयन कर के किसान अच्छी पैदावार और पशु आहार के लिए चारा प्राप्त कर शकता है।

मक्का की उन्नत किस्में कौन कौन सी है?

मक्का की उन्नत किस्में आम तो कई सारी है पर आज हम मक्का की सिर्फ चार किस्में के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे जो अच्छे से वृद्धि कर के अधिक उत्पादन के लिए लोकप्रिय है। जैसे की पूसा सुपर स्वीट कॉर्न -1, पूसा एच एम 9 इम्प्रूव्ड, पूसा एच एम 4 इम्प्रूव्ड, पूसा विवेक क्यू पी एम 9 इम्प्रूव्ड इन 4 मक्का की उन्नत किस्में के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

पूसा सुपर स्वीट कॉर्न -1 : मक्का की यह उन्नत किस्में साल 2018 में अधिसूचित की गई है और इन की बुवाई सिंचित विस्तार में अधिक होती है। इस किस्म के बीज बुवाई के बाद 75 से 80 दिन में अच्छे से पक के तैयार हो जाती है। इन की उत्पादन की बात करें तो अलग अलग विस्तार में अलग अलग है। मक्का की इस किस्में की उत्पादन एक हेक्टर के हिसाब से 75 से लेकर 95 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त होता है।

मक्का की इस किस्म की बुवाई प्रायद्वीपीय विस्तार में अधिक मिलता है। इन किस्म की खेती जम्मू कश्मीर, उतर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्णाटक, गुजरात, तमिलनाडु आदि राज्य में इस मक्का की खेती किसान बड़े पैमाने में करते है।

पूसा एच एम 9 इम्प्रूव्ड : मक्का की यह उन्नत किस्म साल 2017 में खरीफ मौसम में सिंचित विस्तार के लिए अधिसूचित की गई है। मक्का की यह उन्नत किस्म की खेती हमारे देश भारत के पूर्वी मैदानी विस्तार में अधिक होती है। इस किस्म के बीज बुवाई के बाद 90 दिन में अच्छे से पक के तैयार हो जाते है और एक हेक्टर के हिसाब से 50 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होता है। पर इन का अनुमानित उत्पादन 70 क्विंटल एक हेक्टर से प्राप्त हो शकता है। इन किस्म को हमारे देश में उतर प्रदेश, झारखंड, ओडिसा, पश्चिम बंगाल, बिहार इन राज्य में मक्का की इस किस्म के बीज की बुवाई अधिक होती है।

पूसा एच एम 4 इम्प्रूव्ड : मक्का की यह उन्नत किस्म की बुवाई हमारे देश के मैदानी विस्तार अधिक होती है। मक्का की यह किस्म खरीफ और सिंचित विस्तार के लिए अधिसूचित किया गया है। मक्का की यह किस्म के बीज बुवाई के बाद 90 दिन में अच्छे से पक के तैयार हो जाती है। और मक्के के इस दाने में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। मक्का की इस किस्म की खेती एक हेक्टर में की है तो आप को 65 से 85 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त होता है। इन किस्म की खेती हमारे देश के पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर, इन राज्य में अधिक होती है।

पूसा विवेक क्यू पी एम 9 इम्प्रूव्ड : मक्का की यह उन्नत किस्म पूसा के द्वारा तैयार की गई है। इन को खरीफ और सिंचित विस्तार के लिए उपयुक्त बताई गई है। मक्का की यह किस्म को पहाड़ी विस्तार और प्रायद्वीपीय विस्तार के लिए विकसित की गई है। मक्का की यह उन्नत किस्मे उतरी पहाड़ी विस्तार में 90 दिन में अच्छे से पक के तैयार हो जाती है और प्रायद्वीपीय विस्तार में बीज बुवाई के बाद 85 दिन में अच्छे से पक के तैयार हो जाती है।

मक्का की इस किस्म का उत्पादन एक हेक्टर में से उतरी पहाड़ी विस्तार में 56 क्विंटल और प्रायद्वीपीय विस्तार में 60 क्विंटल तक का प्राप्त होता है। और इन का अनुमानित उत्पादन 80 से 90 क्विंटल तक का प्राप्त होता है। मक्का की यह किस्म के बीज की बुवाई हमारे देश के जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्णाटक इन राज्य में सब से अधिक मक्का की यह उन्नत किस्म के बीज की बुवाई किसान करते है और अच्छा उत्पादन के साथ अधिक कमाई करते है।

अन्य भी पढ़े :

आज के इस आर्टिकल में हम ने आप को मक्का की उत्तम किस्म (Makka Ki Unnat Kisme) इन के बारे में अच्छी जानकारी बताई है। यह आर्टिकल आप को सेम की खेती के लिए बहुत हेल्फ फूल होगा और यह आर्टिकल आप को पसंद भी आया होगा ऐसी हम उम्मीद रखते है। और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा किसान भाई और अपने मित्रो को शेयर करे।

हमारे इस ब्लॉग ikhedutputra.com पर हर हमेेश किसान को खेती की विविध फसल के उन्नत बीज से लेकर उत्पादन और इन से होने वाली कमाई और मुनाफा तक की सारी बात बताई जाती है। इन के अलावा जो किसान के हित में सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली विविध योजना और खेती के नई तौर तरीके के बारे में भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

इन सब की मदद से किसान खेतीबाड़ी से अच्छी इनकम कर सकता है। इस लिया आप हमारी यह वेबसाईट आईखेडूतपुत्रा को सब्सक्राब करे ताकि आप को अपने मोबाईल में रोजाना नई आर्टिकल की नोटिफिकेशन मिलती रहे। इस आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

नमस्कार किसान मित्रो, में Mavji Shekh आपका “iKhedutPutra” ब्लॉग पर तहेदिल से स्वागत करता हूँ। मैं अपने बारे में बताऊ तो मैंने अपना ग्रेजुएशन B.SC Agri में जूनागढ़ गुजरात से पूरा किया है। फ़िलहाल में अपना काम फार्मिंग के साथ साथ एग्रीकल्चर ब्लॉग पर किसानो को हेल्पफुल कंटेंट लिखता हु।

Leave a Comment