खरीफ मौसम में करें मक्के की इन टॉप 6 किसमें कीबुवाई, 90 दिनों में हो जाएंगे मालामाल

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
1.5/5 - (2 votes)
Sabse Achi Paidawar Wali Makka Kaun Si Hai

सबसे अच्छी पैदावार वाली मक्का कौन सी है? (Sabse Achi Paidawar Wali Makka Kaun Si Hai) : हमारे देश के कई किसान भाई खरीफ मौसम में मक्का की खेती करते है। और अच्छा उत्पादन के साथ अच्छी कमाई करते है। पर मक्का की खेती से अधिक उत्पादन प्राप्त करना है तो आप को मक्का की उन्नत किस्में के बारे में जानकारी होनी चाहिए तब जाकर कम लगत में अच्छा उत्पादन प्राप्त होता है।

हमारे देश में मक्का की खेती किसान साल में तीन बार करते है। खरीफ मौसम में जून से जुलाई महीने में, रबी मौसम में अक्टूबर से नवंबर महीने में और जायद मौसम में फरवरी से लेकर मार्च महीने तक मक्का की खेती कर शकते है। मक्का पशु आहार के लिए और मनुष्य आहार के लिए उगाई जाने वाली फसल है।

हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने मक्का की कई सारी उन्नत किस्में विविध मौसम और जलवायु में अच्छा उत्पादन से शके ऐसी विकसित की है। इन टॉप 6 मक्का की किस्में अधिक उत्पादन के लिए जानी जाती है। आज के इस ikhedutputra.Com के इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेगे की किसान कौन की मक्का की उन्नत किस्में की बुवाई कर के कम लगत में अधिक पैदावार प्राप्त कर शकता है। इस लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे।

सबसे अच्छी पैदावार वाली मक्का कौन सी है? (Sabse Achi Paidawar Wali Makka Kaun Si Hai)

सबसे अच्छी पैदावार वाली मक्का की उन्नत किस्में हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने कई सारी विकसित की है। इन में कुछ किस्में के बारे में हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे। जैसे की पार्वती किस्म, मक्का की गंगा-5, प्रकाश (जे. एच. 3189), एक्स 1174 डब्ल्यू.वी., मक्का की शक्ति-1, मक्का की पूसा हाइब्रिड-1 इन सभी मक्का की उन्नत किस्में के बारे में डिटेल से जानेंगे।

पार्वती किस्म : मक्का की इस वैरायटी के बीज की बुवाई करने के बाद 100 से 115 दिन में अच्छे से पक के तैयार हो जाती है। मक्का के इस किस्म के पौधे की उचाई माध्यम होती है। इन के एक पौधे में 2 से 3 भुट्‌टे लगते है। इन के दाने का रंग नारंगी पीला होता है। और बीज कठोर होते है। इस किस्म के बीज की बुवाई एक एकड़ में की है तो 13 से 15 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त होता है।

मक्का की गंगा-5 : मक्का की इस किस्म को मौसम का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इन के पौधे काफी मजबूत होते है। इन किस्म के बीज की बुवाई हमारे देश के उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा आदि राज्य में किसान करते है। इन के दाने के रंग पीला होता है। इस किस्म के बीज एक हेक्टर जमीन में बुवाई की है तो 50 से 56 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त होता है। इस मक्का की फसल को कम सिंचाई वाले विस्तार में भी बोई जाती है।

प्रकाश जे. एच. 3189 : मक्का की यह उन्नत वैरायटी के बीज की बुवाई पुरे भारत में की जाती है। मक्का की यह किस्म भी जल्द पक के तैयार हो जाती है। यानि के बीज बुवाई के बाद 80 से 90 दिन में अच्छे से पक जाती है। इस किस्म की बुवाई एक एकड़ में की है तो 26 से 32 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त होता है। इन के बीज की बुवाई सिंचित विस्तार में और बिन सिंचित दोनी विस्तार में कर शकते है।

एक्स 1174 (W.V) डब्ल्यू.वी. : मक्का की यह उन्नत वैरायटी के बीज बुवाई के बाद 85 से 90 दिन में अच्छे से पक के तैयार हो जाती है। इन के डेन पीले नारंगी रंग के होते है। इन के बीज की बुवाई एक हेक्टर जमीन में की है तो 30 से 35 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त होता है। इन के बीज की बुवाई ज्यादातर सिंचित विस्तार में की जाती है।

मक्का की शक्ति-1 : मक्का की इस उन्नत किस्म का उपयोग ज्यादातर लोग खाने के लिए करते है। इस लिए इस किस्म को हमारे देश भारत के कई विस्तार में किसान बोते है। यह किस्म के बीज बुवाई के बाद 90 से 95 दिन में अच्छे से पक के तैयार हो जाती है। और एक हेक्टर जमीन से 56 से 62 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त होता है।

मक्का की पूसा हाइब्रिड-1 : मक्का की यह किस्म हमारे देश के कुछ राज्य के किसान को बहुत ही पसंद है। जैसे की तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्णाटक इस राज्य के किसान को मक्का की यह किस्म अधिक लोकप्रिय है। इस उन्नत वैरायटी के बीज बुवाई के बाद 75 से 80 दिन में अच्छे से पक के तैयार हो जाती है। और एक हेक्टर जमीन में से 55 से 65क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त होता है।

मक्का की खेती के लिए मिट्टी की पसंदगी

मक्का की खेती के लिए सब से अच्छी मिट्टी पर्याप्त मात्रा में जीवांश वाली दोमट मिट्टी सब से अच्छी मानी जाती है। मक्का की खेती सभी प्रकार की मिट्टी में कर शकते है। मक्का की खेती में अच्छे से मिट्टी की गहरी जुताई कर के हो शके तो एक बार पलेवा कर के करें तो सब से अच्छा रहेगा।

मक्का की खेती में बुज बुवाई का सही तरीका

मक्का की खेती में पौधे की अच्छी विकास और पौधे से अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए इन के उन्नत किस्म के बीज की बुवाई आप मेड तैयार कर के इन के किनारे पर बीज बुवाई करें। मक्का के बीज कतार में करनी चाहिए और कतार से कतार की दुरी 60 से 75 सैमी की रखनी चाहिए। और मक्का के पौधे से पौधे की दुरी 20 से 25 सैमी की राखी जाती है।

मक्का की खेती में उत्पादन और कमाई

मक्का की खेती में उत्पादन की बात करे तो यह आप की उन्नत किस्में के बीज और आप की देखभाल भर निर्भर है। फिर भी बता दे की मक्का की खेती एक हेक्टर जमीन में उन्नत बीज की पसंदगी कर के की है तो एक हेक्टर से 50 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त होता है। और बाजार भाव की बात करें तो यह आप के उत्पादन की क्वालिटी पर निर्भर है अच्छी क्वालिटी है तो बाजार भाव अधिक मिलेगा और लोह क्वालिटी है तो बाज़ार भाव कम मिलेंगे।

फिर भी मक्का के बाजार भाव 20 से 25 रुपए एक किलोग्राम के मिले तब भी आप को 1,25,000 रुपए प्राप्त होंगे। पर इन में आप 50,000 हजार की लगत निकल दे तब भी 75,000 हजार रुपए का मुनाफा होगा। और एक साल में एक हेक्टर जमीन से तक़रीबन 3,75,000 की कमाई होती है।

अन्य भी पढ़े

आज के इस आर्टिकल में हम ने आप को सबसे अच्छी पैदावार वाली मक्का कौन सी है? (Sabse Achi Paidawar Wali Makka Kaun Si Hai) इन के बारे में अच्छी जानकारी बताई है। यह आर्टिकल आप को सेम की खेती के लिए बहुत हेल्फ फूल होगा और यह आर्टिकल आप को पसंद भी आया होगा ऐसी हम उम्मीद रखते है। और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा किसान भाई और अपने मित्रो को शेयर करे।

हमारे इस ब्लॉग ikhedutputra.com पर हर हमेेश किसान को खेती की विविध फसल के उन्नत बीज से लेकर उत्पादन और इन से होने वाली कमाई और मुनाफा तक की सारी बात बताई जाती है। इन के अलावा जो किसान के हित में सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली विविध योजना और खेती के नई तौर तरीके के बारे में भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

इन सब की मदद से किसान खेतीबाड़ी से अच्छी इनकम कर सकता है। इस लिया आप हमारी यह वेबसाईट आईखेडूतपुत्रा को सब्सक्राब करे ताकि आप को अपने मोबाईल में रोजाना नई आर्टिकल की नोटिफिकेशन मिलती रहे। इस आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

नमस्कार किसान मित्रो, में Mavji Shekh आपका “iKhedutPutra” ब्लॉग पर तहेदिल से स्वागत करता हूँ। मैं अपने बारे में बताऊ तो मैंने अपना ग्रेजुएशन B.SC Agri में जूनागढ़ गुजरात से पूरा किया है। फ़िलहाल में अपना काम फार्मिंग के साथ साथ एग्रीकल्चर ब्लॉग पर किसानो को हेल्पफुल कंटेंट लिखता हु।

Leave a Comment