संतरे की खेती कब होती है | Santre Ki Kheti Kab Hoti Hai

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
4.6/5 - (8 votes)

हमारे इस ikhedutputra ब्लॉग में आप सभी किशान भाई का स्वागत है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से संतरे की खेती कब होती है (Santre Ki Kheti Kab Hoti Hai) और कैसे होती है। इन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करेंगे।

संतरे की खेती आज के ज़माने में हमारे देश भारत के कई राज्य में किशान करते है इन में से गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, और उतर प्रदेश इन के अलावा भी कई राज्यों में किशान संतरे की खेती बड़े पैमाने में करते है और अधिक मुनाफा भी प्राप्त करते है।

संतरा एक फल है जो नींबू वर्गीय फलो में इन का एक प्रमुख स्थान है। संतरे को कई लोग मेंडेरीन भी कहते है। संतरे खाने में बड़ा स्वादिष्ट होता है और इन में कई विटामिन और पोषक तत्व अधिक मात्रा में मौजूद होते है।

संतरे में विटामिन ए, विटामिन बी, एवं विटामिन सी, अधिक मात्रा में पाए जाते है। इन के अलावा प्रोटीन, फायबर, कैल्शियम, मैग्नेशियम, पोटेशियम, आयरन, सोडियम, फास्फोरस, जिंक, और भी कई पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते है।

संतरे का रस का सेवन करने से मानव शरीर को कई फायदे होते है। जैसे की वजन को कम करने में संतरे का ज्यूस बहुत फायदेमंद होता है। इन के अलावा खून (रक्त) को दूर करने में आखो की रौशनी और दिल को भी हेल्दी रखने में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी संतरे का रस का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है।

संतरे के रस का सेवन करने से शरीर की थकान भी दूर होती है। और इन के रस में से जेली और जेम भी बनाते है इन के रस में से कई लोग वाइन भी बना के सेवन करते है। संतरे कई बीमारी के इलाज में और कई बीमारी की दवाई में भी उपयोगी है।

संतरे के रस का उपयोग कई सौंदर्य वर्धक प्रोडक में भी करते है। इन के रस से त्वचा (स्किन) की देखभाल अच्छे से कर शकते है। संतरे का रस मानव शरीर के लिए खुबज लाभदायक होता है।

Santre Ki Kheti Kab Hoti Hai

संतरे की खेती कब होती है (Santre Ki Kheti Kab Hoti Hai)

संतरे की खेती जून से जुलाई और शर्दी के मौसम में फरवरी से मार्च महीने में किशान करते है। और इस समय पर संतरे के पौधे बुवाई करने से संतरे के पौधे की अच्छी विकास होती है।

संतरे के पौधे की अच्छी विकास के लिए और संतरे के फल की अच्छी पैदावार के लिए कई बातो का ध्यान रखना चाहिए। जैसे की संतरे की खेती में कौन सी मिट्टी की पसंदगी करनी चाहिए। संतरे की उन्नत किस्मे, तापमान और जलवायु, संतरे के पौधे को खाद कौन सी देनी चाहिए।

संतरे के पौधे में लगने वाले रोग एवं किट, संतरे की खेती एक हेक्टर में करे तो कितना फल प्राप्त कर शकते है। बात करे तो संतरे की खेती की संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल के अंत तक आप को मिल जाएगी। इस लिए आप को हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक बने रहना होगा।

संतरे के पेड़ के लिए कौन सी मिट्टी सबसे अच्छी होती है?

संतरे की खेती आम तो सभी प्रकार की मिट्टी में कर शकते है। पर संतरे के पौधे या पेड़ के अच्छे विकास और संतरे के फल की अच्छी पैदावार के लिए अच्छी जीवांश युक्त मिट्टी में करनी चाहिए।

संतरे के पौधे या पेड़ की बुवाई हल्की दोमट मिट्टी में या तो रेतीली मिट्टी में और उस मिट्टी का जल निकास अच्छा होना चाहिए। संतरे के पौधे जीस मिट्टी में बुवाई करे उस मिट्टी का पी एच मान 5.5 से 7.5 के बिच का अच्छा माना जाता है।

संतरे की खेती जीस मिट्टी में करे उस मिट्टी में जल भराव नहीं होना चाहिए। और आसानी से जल निकास हो जाना चाहिए। इस प्रकार की मिट्टी में संतरे के पौधे की बुवाई करने से संतरे के पौधे एवं संतरे के फल अधिक प्राप्त होते है।

संतरे की खेत तैयारी में दो से तीन बार गहरी जुताई कर के कल्टीवेटर की मदद से मिट्टी को भुरभुरी कर लेनी चाहिए। इन के बाद पाटा चला के जमीन को समतल कर लेना होगा। इन के बाद 15X15 फिट का फैसला रख के खड़ा तैयार करना चाहिए।

संतरे के प्रत्येक खड्डे में 15 से 20 किलोग्राम देशी खाद अच्छे से सड़ी गोबर की खाद अच्छे से मिट्टी में मिला के इन खड्डो को भर देना चाहिए और इन के अलावा रासायनिक खाद का भी इस्तेमाल कर शकते है।

इन खड्डो को भर देने के बाद सिंचाई भी कर देनी चाहिए बाद में इन खड्डो में संतरे की उन्नत किस्मे के पौधे बुवाई कर शकते है।

संतरे की खेती में अनुरूप तापमान एवं जलवायु

संतरे की खेती में शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है। शुष्क जलवायु में संतरे के पौधे अच्छे से विकास करते है और संतरे के फल गर्मी के मौसम में पकते है। संतरे के पौधे को कम पानी की जरूरत होती है।

संतरे की बागबानी में 15°C से 35°C तक का तापमान सहजता से सहन कर लेता है। और पौधे एवं फल की अच्छी वृद्धि के लिए 20°C से 30°C तक का तापमान अच्छा माना जाता है।

संतरे के पौधे को ज्यादा ठंड की जरूरत नहीं होती है। शर्दी के मौसम में पाला पड़ने से संतरे के पौधे और फल दोनों का नुकशान होता है। गर्मीं के मौसम में संतरे के फल अच्छे से पक के तैयार हो जाता है।

संतरे की सबसे अच्छी किस्म कौन सी है?

संतरे की आज के ज़माने में कई सारि उन्नत किस्मे प्रसिद्ध है। हमारे देश के और राज्य कृषि संसाधनों द्वारा कई उन्नत किस्मे को तैयार किया गया है। इन में से कुछ उन्नत किस्मे के नाम इस प्रकार के है।

संतरे की उन्नत किस्मे के नाम नागपुरी संतरा, किन्नौ संतरा, मुडखेड संतरा, खासी संतरा, सुमित्रा संतरा, कुर्ग संतरा, बुटवाल संतरा ,पंजाब देसी, दार्जिलिंग संतरा एवं लाहौर लोकल, इन के अलावा भी संतरे की कई उन्नत किस्मे है।

संतरे की इन सभी किस्मे में से नागपुर संतरा की किस्मे सब से अच्छी मानी जाती है। इस नागपुर संतरे को पोंकन नाम से भी जाना जाता है। इस किस्मे की बुवाई सब से ज्यादा किशान करते है।

संतरे की इन उन्नत किस्मे की बुवाई खड्डो तैयार कर के खड्डो में योग्य मात्रा में जैविक खाद और रासायनिक खाद दाल के इन खड्डो में जनवरी से फरवरी और जून से जुलाई महीने में बुवाई करते है।

संतरे की खेती दो प्रकार से कर शकते है एक बीज बुवाई और नर्सरी में से तैयार पौधे को खरीद के तैयार खड्डो में रोपाई कर शकते है। रोपाई के बाद एक सिंचाई अवश्य कर लेनी चाहिए।

संतरे के पेड़ के लिए कौन सी खाद सबसे अच्छी है?

संतरे की खेती में खाद देना बेहद जरूरी है। संतरे के पेड़ की अच्छी विकास के लिए और पेड़ में लगे फल की अच्छी वृद्धि के लिए संतरे के पेड़ को योग्य समय पर खाद डालना चाहिए।

संतरे के पेड़ में सड़ी गोबर की खाद वर्मीकम्पोष्ट और नाइट्रोजन फास्फोरस एवं पोटाश और सल्फर, जिंक यूरिया, एसएसपी, भी योग्य मात्रा में दे शकते है।

संतरे के पेड़ के लिए अच्छे से सड़ी गोबर की खाद सबसे अच्छी मानी जाती है। संतरे के पौधे जब 2 से 3 साल के पौधे हो जाए तब 20 से 30 किलोग्राम गोबर की खाद प्रत्येक पौधे को देनी चाहिए।

संतरे के पौधे जब 8 से 10 साल के हो जाए तब गोबर की खाद की मात्रा बड़ा के 100 किलोग्राम कर देनी चाहिए और नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, जिंक, यूरिया, सल्फर इन खाद को भी योग्य मात्रा में देना चाहिए।

संतरे के पेड़ को खाद देने के बाद सिंचाई भी करनी चाहिए। इन खाद का प्रयोग वसंत ऋतु में करना चाहिए। ताकि योग्य समय पर पेड़ को पानी भी मिल शके।

संतरे के पेड़ को सर्दी के मौसम में ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती शर्दी के मौसम मौसम में 20 से 25 दिन के अंतर् में सिंचाई करे और गर्मी के मौसम में 8 से 10 दिन के अंतर में सिंचाई करनी चाहिए।

संतरे की खेती में उपज एवं तोड़े

संतरे की खेती में उपज आप के देखभाल पर निर्भर रखता है। संतरे की खेती में योग्य समय खाद एवं सिंचाई करनी चाहिए और जब कोई रोग या कीट का अटेक हो तब योग्य दवाई का छिड़काव करना चाहिए।

संतरे की खेती में पूरी तरह विक्सित संतरे के पेड़ से 110 से लेकर 160 किलोग्राम तक की पैदावार प्राप्त कर शकते है। और एक हेक्टर में 250 से 260 पौधे लगा शकते है। 25000 से लेकर 37000 किलोग्राम तक की पैदावार प्राप्त कर शकते है।

संतरे की तुड़ाई जनवरी से मार्च महीने में किशान करते है। संतरे नींबू जैसे हरे रंग के होते है पर पूरी तरह से पक जाने के बाद हरे से नारंगी या पीले रंग के हो जाते है।

संतरे को तुड़ाई के बाद कई दिन तक ताजा रख शकता है। पर तुड़ाई के समय ध्यान रखना चाहिए की तुड़ाई डंठल सहित करनी होगी तब ही ज्यादा दिन तक जाते रख शकते है

अन्य भी पढ़े

FAQ’s

संतरे का पौधा कितने वर्ष तक फल देता है?

संतरे का पौधा आम तो कई साल तक फल देते है। पर अच्छे पैदावार 55 से 70 साल तक मिलती है। अगर अच्छी देखभाल करे तो 80 से 100 साल तक पैदावार देते है।

संतरे के पेड़ के लिए कौन सी खाद सबसे अच्छी है?

संतरे के पौधे में अच्छे से सड़ी गोबर की खाद डालनी चाहिए। गोबर की खाद देने से संतरे के पेड़ की एवं संतरे के फल दोनों की अच्छी विकास होती है और अधिक मात्रा में संतरे के पेड़ से फल प्राप्त कर शकते है।

संतरे का पौधा कब लगाना चाहिए?

संतरे का पौधा फरवरी से जनवरी और जून से जुलाई महीने में लगाना चाहिए क्यों की इस समय को संतरे के पौधे को अनुरूप वातावरण और उपयुक्त जलवायु माना जाता है।

संतरे के पौधे कितनी दूरी पर लगाना चाहिए?

संतरे की खेती में खेती तैयार हो जाने के बाद 5×5 फिट के अंतर में खड्डे खोद के तैयार किए जाते है। और इन खड्डो में सड़ी गोबर की खाद अच्छे से मिट्टी में मिला के इन खड्डो को भर देते है। और इन खड्डो की दुरी 5X5 से 6X6 की रखनी चाहिए।

संतरे में कौन से विटामिन और कौन कौन से पोषक तत्व मौजूद होते है?

संतरे में विटामिन ए, विटामिन बी, और विटामिन सी, अधिक मात्रा में मौजूद होते है। इन के अलावा पोषक तत्व कैल्शियम, मिनरल, आयरन, सोडियम, फास्फोर, प्रोटीन, मेग्नेशियम इन के अलावा भी कई पोषक तत्व भारी मात्रा में मौजूद होता है।

सारांश – संतरे की खेती कब होती है (Santre Ki Kheti Kab Hoti Hai)

नमस्ते किशान भाईयो इस आर्टिकल के माध्यम से आपको संतरे की खेती कब होती है (Santre Ki Kheti Kab Hoti Hai) इन के बारे में बारीक़ से जानकारीप्राप्त होगी। और संतरे की उन्नत किस्मे कौन कौन सी है। इन के बारेमे भी बहुत कुछ जानने को मिला होगा।

संतरे की खेती कब और कैसे की जाती है और संतरे की खेती एक हेक्टर में करे तो उपज कितनी प्राप्त कर शकते है। और संतरे की खेती में कौन कौन से खाद और कितना देना चाहिए। इन के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला होगा।

संतरे की खेती में ए आर्टिकल आप को बहुत हेल्पफुल होगा। और ए आर्टिकल आप को बहुत पसंद भी आया होगा। इस लिए ए आर्टिकल को अपने सबंधी एवं मित्रो और किशान भाई को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। इस आर्टिकल के अंत तक बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

नमस्कार किसान मित्रो, में Mavji Shekh आपका “iKhedutPutra” ब्लॉग पर तहेदिल से स्वागत करता हूँ। मैं अपने बारे में बताऊ तो मैंने अपना ग्रेजुएशन B.SC Agri में जूनागढ़ गुजरात से पूरा किया है। फ़िलहाल में अपना काम फार्मिंग के साथ साथ एग्रीकल्चर ब्लॉग पर किसानो को हेल्पफुल कंटेंट लिखता हु।

buttom-ads (1)