उड़द की टॉप 5 किस्में जो गर्मी के मौसम में लगाई जाती है और अधिक उत्पादन देती है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
Rate this post

उड़द की टॉप 5 किस्में (Urad Ki Top 5 Kisme) : हमारे कई किसान भाई ग्रीष्मकालीन उड़द की खेती करते है। रबी सीजन की फसल की कटाई कर के किसान खाली खेत में उड़द और मूंग की खेती करते और कम समय में अच्छा उत्पादन प्राप्त कर के अधिक कमाई करते है। उड़द की खेती में बहुत कम लगत होती है और मुनाफा अधिक होता है।

उड़द की मांग बाजार में पुरे साल बानी रहती है इस लिए इन का भाव भी अच्छा मिलता है। उड़द की फसल से किसान को अच्छा लाभ मिलता है। अगर आप भी एक किसान है और गेहू, सरसों, जीरे, सौंफ आदि फसल की कटाई हो गई है और सिंचाई की अच्छी सुविधा है तो आप खाली खेत में उड़द की खेती कर के अच्छी कमाई कर शकते है।

आज के इस ikhedutputra.Com के इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे की उड़द को कौन सी किस्म अधिक उत्पादन देने के लिए जानी जाती है और उड़द की उन्नत किस्मे कौन कौन सी है जो अधिक लोकप्रिय है। इन सभी जानकारी के लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तन जरूर बने रहे।

उड़द की टॉप 5 किस्में (Urad Ki Top 5 Kisme)

किसान को उड़द की खेती से अधिक उत्पादन और बंपर कमाई करनी है तो आप को उड़द की उन्नत किस्में के बारे में जानकारी होनी बेहद जरूरी है। उड़द की आमतौर पर कई सारी वैरायटी है पर आज के इस आर्टिकल में हम उड़द की टॉप 5 किस्में के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे जो अधिक लोकप्रिय है और अधिक उत्पादन के लिए जानी जाती है।

उड़द की किस्में | उड़द की उन्नत किस्में | उड़द की वैरायटी

उड़द की उन्नत वैरायटी जवाहर उड़द-2 किस्म, पीडीयू 1 (बसंत बहार), पंत यू 30, आजाद उड़द- 2 (Azad udad-2), टी-9 (T-9), इन से भी अधिक उड़द की उन्नत किस्में है। जैसे की के. यू. जी. 479, शेखर 3, इंदिरा उड़द प्रथम, उत्तरा, कोटा उड़द 3 (केपीयू 524-65), आईपीयू -2-43, हरियाणा उड़द-1, डब्ल्यू.4, आदि उड़द की किस्म है।

उड़द की जवाहर उड़द 2 किस्म : उड़द की इस प्रसिद्ध किस्म के बीज माध्यम छोटा और चमकीले काले रंग का होता है। उड़द के इस किस्म के पौधे पर पास पास में कई सारी फलिया गुच्छों में लगाती है। किसान ने इस उड़द की वैरायटी की खेती एक हैक्टर जमीन में की है तो 11 से लेकर 12 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त होता है। और उड़द की इस उन्नत किस्म की खेती हमारे देश के मध्य प्रदेश राज्य में अधिक होती है।

उड़द की पीडीयू 1 (बसंत बहार) किस्म : उड़द की यह उन्नत किस्म आईसीएआर भारतीय दहलन अनुसंधान संस्थान कानपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने तैयार की है। उड़द की यह वैरायटी एनडब्ल्यूपीजेड और सीजेडविस्तार के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इस उड़द की किस्म के बीज की बुवाई किसान ने एक हैक्टर जमीन में की है तो 10 से लेकर 11 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त होता है।

उड़द की पंत यू 30 किस्म : उड़द की यह उन्नत किस्म के बीज मुख्य खेत में बुवाई के बाद 70 से 75 दिन में अच्छे से पक के तैयार हो जाती है। इस किस्म के दाने माध्यम आकार के और काले रंग के होते है। इस किस्म में पीला मौजेक वाइरस के सामने प्रतिरोधक है। उड़द की प्रसिद्ध किस्म की खेती किसान ने एक हैक्टर जमीन में की है तो 11 से लेकर 12 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त होता है। और इस किस्म के बीज की बुवाई मध्य प्रदेश राज्य में अधिक होती है।

आजाद उड़द 2 (Azad udad 2) किस्म : उड़द के यह उन्नत किस्म के बीज बुवाई के बाद 75 से 80 दिन में अच्छे से पक के तैयार हो जाते है। इन किस्म के दाने बड़े चमकीले और आकर माध्यम काले रंग के होते है। किसान उड़द की इस किस्म की खेती एक हैक्टर जमीन में कर के 10 से 11 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त कर शकते है। उड़द की यह उन्नत किस्म की खेती हमारे देश के उतर प्रदेश में अधिक होती है।

उड़द की टी 9 (T 9) किस्म : उड़द की यह वैरायटी के बीज बुवाई के बाद 75 से 80 दिन में पूरी तरीके से पक जाती है। और इस उड़द की उन्नत किस्म की बुवाई हमारे देश के उतर प्रदेश राज्य में किसान अधिक पसंद करते है। इन की खेती एक हैक्टर जमीन में की है तो 9 से 10 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त होता है। इन के दाने चमकीले और माध्यम आकर के और काले रंग के होते है।

उड़द की इन से अधिक भी उन्नत किस्में बाजार में उपलब्ध है और यह भी अधिक उत्पादन के लिए जानि जाती है। हमारी सभी किसान को एक गुजारिश है की जब भी आप उड़द की खेती करे तब आप यह भी जानकारी प्राप्त करें की हमारे विस्तार में उड़द की कौन सी वैरायटी अच्छी होती है और अधिक उत्पादन देती है। यह सब जानकारी आप को अपने पास के मार्केट, (मंडी) में बड़ी आसानी से मिल जाती है।

मार्केट या मंडी से जानकारी प्राप्त करे या अपने कृषि विकास केंद्र का संपर्क भी कर शकते है। इन के बाद आप उड़द की उन्नत वैरायटी का चुनाव करें और अपनी खेती में इस वेरायटी के बीज की बुवाई सही तरीके से कर के अधिक उत्पादन प्राप्त कर के अधिक मुनाफा प्राप्त कर शकते। है

अन्य भी पढ़े :

आज के इस आर्टिकल में हम ने आप को उड़द की टॉप 5 किस्में (Urad Ki Top 5 Kisme) इन के बारे में अच्छी जानकारी बताई है। यह आर्टिकल आप को सेम की खेती के लिए बहुत हेल्फ फूल होगा और यह आर्टिकल आप को पसंद भी आया होगा ऐसी हम उम्मीद रखते है। और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा किसान भाई और अपने मित्रो को शेयर करे।

हमारे इस ब्लॉग ikhedutputra.com पर हर हमेेश किसान को खेती की विविध फसल के उन्नत बीज से लेकर उत्पादन और इन से होने वाली कमाई और मुनाफा तक की सारी बात बताई जाती है। इन के अलावा जो किसान के हित में सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली विविध योजना और खेती के नई तौर तरीके के बारे में भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

इन सब की मदद से किसान खेतीबाड़ी से अच्छी इनकम कर सकता है। इस लिया आप हमारी यह वेबसाईट आईखेडूतपुत्रा को सब्सक्राब करे ताकि आप को अपने मोबाईल में रोजाना नई आर्टिकल की नोटिफिकेशन मिलती रहे। इस आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

नमस्कार किसान मित्रो, में Mavji Shekh आपका “iKhedutPutra” ब्लॉग पर तहेदिल से स्वागत करता हूँ। मैं अपने बारे में बताऊ तो मैंने अपना ग्रेजुएशन B.SC Agri में जूनागढ़ गुजरात से पूरा किया है। फ़िलहाल में अपना काम फार्मिंग के साथ साथ एग्रीकल्चर ब्लॉग पर किसानो को हेल्पफुल कंटेंट लिखता हु।

Leave a Comment