Mushroom Variety : मशरूम की टॉप 3 किस्में, आपको कर सकती है मालामाल

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
4/5 - (1 vote)
Mushroom Ki Top 3 Kisme

मशरूम की टॉप 3 किस्में (Mushroom Ki Top 3 Kisme) : भारत देश के कई राज्यों के किसान मशरूम की खेती कर के अच्छी कमाई कर रहे है। जैसे की हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महराष्ट्र, कर्णाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में व्यापारिक स्तर पर मशरूम की खेती होती है। किसान भाई विशेषज्ञों का मानना है की काम जगहकम समय और कम लागत में तैयार होने वाला मशरूम है। मशरूम उच्च मूल्य वाली कृषि फसल है। मशरूम बाजारों में बहुत ज्यादा महगी बिकती है। और इसमें किसानो को मुनाफा अच्छा मिल जाता है।

किसान भाई मशरूम की उन्नत किस्में (Mushroom Variety) की खेती कर केकिसान अच्छा मुनाफा करते है। इस लिए आज हम मशरूम की टॉप 3 उन्नत किस्में (Mushroom Ki Top 3 Kisme) के बारे में बताने वाले है। इन किस्मों की खेती कर के किसान भाई अच्छा मुनाफा कर सकते है। इस लिए किसान भाई इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे।

मशरूम की टॉप 3 किस्में (Top 3 varieties of mushroom)

किसान भाई आप मशरूम की खेती में ज्यादा उत्पादन लेना है तो हम बताई किस्मों की खेती करे। जैसे की बटन मशरूम किस्म (Button Mushroom Variety), दूधिया मशरूम की किस्म (Milky Mushroom Variety) और पैडीस्ट्रा मशरूम की किस्म (Variety Of Paddy Straw Mushroom) यह किस्में सबसे ज्यादा उत्पादन देती है। इस लिए किसान भाई आप भी मशरूम की खेती करना चाहते है तो यह मशरूम की किस्मों की खेती कटे। और ज्यादा से ज्यादा उत्पादन ले।

(1) बटन मशरूम किस्म (Button Mushroom Variety)

किसान भाई बटन मशरूम की खेती के लिए ठंडा जलवायु सबसे अच्छा मन जाता है। इस किस्म की अच्छी उपज के लिए 20 से 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान और 80 से 85% नमी की ज़रूरत होती है। अक्टूबर से मार्च का मौसम मशरूम की खेती के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है। इन 6 महीनों में बटन मशरूम (Button Mushroom Variety) की दो उपज ली जा सकती हैं । किसान भाई इसका एक फसल चक्र 6 से 8 हफ़्तों का होता है।

किसान भाई मशरूम की लागत 4 से 5 क्विंटल कम्पोस्ट बनाने में करीब 50 हज़ार की लागत आती है। प्रति क्विंटल डेढ़ किलोग्राम बीज लगते हैं। 4 से 5 क्विंटल में 2 हजार किलो बटन मशरूम का उत्पादन हो जाता है। बटन मशरूम का दाम बाज़ार में 140 से 180 रुपये प्रति किलो तक रहता है। इस तरह से करीबन 2 लाख तक का मुनाफ़ा कमाया जा सकता है।

(2) दूधिया मशरूम की किस्म (Milky Mushroom Variety)

किसान भाई तापमान की बात करे तो दूधिया मशरूम (Milky Mushroom) की खेती के लिये अधिक तापमान सही माना जाता है। पहाड़ी इलाकों को छोड़कर, लग भग सभी मैदानी इलाकों में दूधिया मशरूम की खेती जा सकती है। इसकी अच्छी पैदावार के लिए 25 से 30 डिग्री सेल्सियस का तापमान और 80% से 90% की नमी उपयुक्त होती है। 40 डिग्री तक तापमान होने पर भी इसकी उपज होती है। मार्च से अक्टूबर तक का समय दूधिया मशरुम की खेती के लिए सबसे अच्छा रहता है।

किसान भाई एक किलोग्राम सूखे भूसे से एक किलो दूधिया मशरूम का उत्पादन हो जाता है। इसकी उत्पादन लागत 20 से 30 रूपये प्रति किलोग्राम पड़ती है। दूधिया मशरुम की कीमत बाजार में 100 से 180 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहती है।

(3) पैडीस्ट्रा मशरूम की किस्म (Variety Of Paddy Straw Mushroom)

किसान भाई पैडीस्ट्रा मशरूम (Paddy Straw Mushroom )ज़्यादा तापमान में तेज़ी से बढ़ने वाला मशरूम है। इस लिए इस किस्म की खेती के लिए उच्च तापमान बेहतर होता है। पैडीस्ट्रा मशरूम की खेती के लिए 30 से 35 डिग्री का तापमान और 60% से 70% की नमी वाला क्षेत्र उपयुक्त होता है। पैडीस्ट्रा मशरूम की फसल 20 से 30 दिन में तैयार हो जाती है। पैडीस्ट्रा मशरूम की खेती मई से सितंबर तक की जाती है।

किसान भाई 100 किलाग्राम भूसे से लगभग 10 से 15 किलो पैडीस्ट्रा मशरूम तैयार हो जाता है। पैडीस्ट्रा मशरूम का दाम बाज़ार में करीबन 300 सेब 350 रुपये प्रति किलो तक रहता है।

अन्य भी पढ़े

आज के इस आर्टिकल में हम ने आप को मशरूम की टॉप 3 किस्में (Mushroom Ki Top 3 Kisme) इन के बारे में अच्छी जानकारी बताई है। यह आर्टिकल आप को सेम की खेती के लिए बहुत हेल्फ फूल होगा और यह आर्टिकल आप को पसंद भी आया होगा ऐसी हम उम्मीद रखते है। और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा किसान भाई और अपने मित्रो को शेयर करे।

हमारे इस ब्लॉग ikhedutputra.com पर हर हमेेश किसान को खेती की विविध फसल के उन्नत बीज से लेकर उत्पादन और इन से होने वाली कमाई और मुनाफा तक की सारी बात बताई जाती है। इन के अलावा जो किसान के हित में सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली विविध योजना और खेती के नई तौर तरीके के बारे में भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

इन सब की मदद से किसान खेतीबाड़ी से अच्छी इनकम कर सकता है। इस लिया आप हमारी यह वेबसाईट आईखेडूतपुत्रा को सब्सक्राब करे ताकि आप को अपने मोबाईल में रोजाना नई आर्टिकल की नोटिफिकेशन मिलती रहे। इस आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

1 thought on “Mushroom Variety : मशरूम की टॉप 3 किस्में, आपको कर सकती है मालामाल”

Leave a Comment