पान की खेती कैसे और कब करे और इस खेती से कमाई कैसे करे जाने पूरी जानकारी

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
Rate this post

किशान भाइयो नमस्कार हम आपको इस आर्टिकल में पान की उन्नत सफल खेती के बारे में और पान की खेती कैसे और कब करे (Pan Ki Kheti Keise aur kab kare) इन के बारे में बताएंगे।

Pan Ki Kheti Keise aur kab kare

पान एक ऐसी खेती है जो हम कम से कम जगह में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा पा शकते है तो पान की उन्नत खेती में समय, खाद, फर्टिगेशन और बांस का मंडप कैसे तैयार होता है इन सभी जानकारी केलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना है।

भारत में सबसे ज्यादा पान की खेती कर्नाटक, आसाम, तमिलनाडु, बिहार, पच्छिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और ओडिशा राज्य में की जाती है।

किशान भाई भारत में पान की खेती लगभग 50 हजार हेक्टर में की जाती है पान एक उष्ण कटिबंधीय पौधा है पान की बढ़वार और ग्रोथ छायादर और ठन्डे वातावरण में होती है।

किसान भाई पान की खेती बांस के मंडप तैयार करके की जाती है जिसे सामान्य भाषा में वरेजा भी कहा जाता है। क्युकी पान की खेती एक लतादार पत्ते की खेती है।

अन्य भी पढ़े : जैविक खेती की संपूर्ण जानकारी इस खेती में लागत कम और उत्पादन अधिक है

उन्नत समय और मिटटी की पसंदगी

पान की खेती केलिए उन्नत समय की बात करे तो मार्च और अप्रैल यह सबसे बेहतर समय माना जाता है। बात करते है उपयुक्त टेम्परेचर की 18 से 35 डिग्री तापमान होना चाहिए।

बात करे सॉइल यानि मिट्टी की तो लगभग सभी प्रकार की मिट्टी पान की खेती केलिए अनुकूल है। लेकिन मिट्टी का PH 5.5 से 7.5 तक अच्छा रहना चाहिए। और उत्तम जल निकाश वाली जमीन पर पान की खेती कर शकते है।

काली दोमट मिट्टी, पिली मिट्टी और काली मिट्टी पान की खेती कर शकते है और बरसात होने पर पानी की तुरंत निकास हो जाये।

पान की खेती बांस का मंडप कर के ही छायादार जगह पे ही खेती की जाती है।

उन्नत किस्में और खेत तयारी

किशान भाई भारत में 100 से अधिक किस्में है इसमें बांग्ला और कटक सबसे प्रचलित दो किस्मे है।

सबसे पहले हल चला के गहरी जोताई कीजिए और वर्मीकम्पोस्ट या देशी गोबर की खाद बिखेर कर रोटावेटर चला कर जमीन को समतल कीजिए।

पान की खेती में लाइन से लाइन की दुरी 3 फिट रखे और पौधे से पौधे की दुरी 1 फिट रखिए और पौधे की रोपाई जिकजैक ही करनी हे।पान की रोपाई में हंमेशा कलम ही लगाई जाती है।

किशान भाई बेड तैयार करते समय बेसल डोज खाद की तो DAP, वर्मीकम्पोस्ट उसके बाद प्लांटटेशन करना चाहिए और बेड की चौड़ाई लगभग 1 फिट रखनी चाहिए।

ये भी पढ़े : गेंहू की टॉप 5 नई उन्नत किस्मे की बुवाई करेंगे तो कम समय और कम लगत में मालामाल बन जाएंगे

बांस का ट्रक्चर कैसे तैयार करे

किशान भाई बात करते है बांस का ट्रकचर तैयार करने की तो आधा एकड़ में बांस के मंडप की ऊंचाई 6 से 6.5 फिट रखनी चाहिए।

यदि आप पान की खेत कर रहे है तो बांस के टुकड़ो की आवश्यकता पड़ेगी 2100 से 2200 बांस के टुकड़ो की आवश्यकता पड़ेगी और बांस के टुकड़ो की लम्बाई 7 से 8 फिट होनी चाहिए। इसके आलावा केन प्लास्टिक रस्सी,सुखी घास या धान की पराली की आवश्यकता पड़ेगी।

बांस के मंडप को मजबूती करनी चाइए की बरसात और तूफान में नुकशान नहीं होना चाहिए और पान की बेल को चढाने की स्पोर्ट करने वाली वायर की जरुरत पड़ती है।

बांस के ट्रकचर में आने और जाने केलिए दो गेट प्रवेश और निकास करने वाले गेट की जरुरत पड़ने वाली है। पुरे मंडप को हरे नेट के कपडे से चारो ओर से ढक दिया जायेगा।

किट और फंगस के प्रकोप से नियंत्रण कैसे पाए

किसान भाई पान की खेती में कई प्रकार के कीटो का प्रकोप देखने को मिलता है,जैसे एफिड,जैसिड,सफ़ेद मख्खी और थ्रिप्स का एटेक दिखने को मिलता है।

किसान भाई इन कीटो का नियन्रण केलिए मोनोक्रोटोफॉस,प्रोफेनोफोस +सायपर,कॉम्फिडोर,रोगोर,एसीटामिप्रिड,केलडान और उलला इंसेक्टिसाइड का उपयोग कर शकते है।

पान की फसल कलम लगाने बाद दो से ढाई महीने में हार्वेस्टिंग यानि पत्ते तोड़ाई चालू हो जाती है

पान की फसल में खाद की बात करे तो DAP,NPK,मिक्स माइक्रोन्यूट्रियंस,मेग्नेशियम,19:19:19 और यूरिया इत्यादि खाद का प्रयोग कर शकते है।

पान की फसल में एन्थ्रक्नोज,डावनी मिल्ड्यू,रूट रॉट,और पिले धब्बे इत्यादि फंगस का प्रकोप पाया जाता है।

पान की फसल में रोग यानि फंगस के नियंत्रण केलिए M 45,साफ़,इंट्राकोल,फॉलिक्युलर,स्वाधीन,फोलियोगोल्ड,कवच और स्कोर का प्रयोग कर शकते है।

पान की फसल की अच्छी ग्रोथ के लिए सागरिका,बयोविटा,पोषक सुपर,इसबीयों और मेकरेना का उपयोग कर शकते है। पान की फसल में पानी की जरुरत अनुसार पानी की सिंचाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़े : बादाम की खेती करने का सही समय एवं तरीका क्या है इन की संपूर्ण जानकारी

पान की खेती में पान की कटाई और इस पान से लाभ

पान की खेत में बेल पर पान बड़े हो जाए और पान चमकीले दिखाई दे और कड़क हो जाए तब इन पतों की कटाई कर लेनी चाहिए। पान की खेती में पान की कटाई डंठल समीप करे ताकि पाता ज्यादा दिन तक जाते रहे।

पान की तुड़ाई कर के हर पान को अलग अलग कर ले और छोटे पान और बड़े पान अलग अलग रख के साफ करे। और पान के बंडल बना के तैयार करे।

पान की खेती में पौधे से पान प्राप्त करने में बहुत मेहनत भी होती है। पान की खेती एक बार अच्छे से विकास हो जाने के बाद कई साल तक अच्छी कमाई कर शकते है।

अगर किसान एक हैक्टर जमीन में पान की खेती करे तो 55 से 60 हजार पौधे को लगा शकते है। इस पाते के पौधे से एक साल में 55 से 65 पाते प्राप्त होते है। इस प्रकार से इस की एक बार की फसल से लगभग 35 लाख पाते प्राप्त होती है और इन पतों से मानलो की एक पते का दाम एक रूपया मिले तो भी कितनी बडिया कमाई होती है

नमस्ते मेरे किसान बंधू एवं मित्रो आज के इस आर्टिकल में हमने आप को पान की खेती कैसे और कब करे (Pan Ki Kheti Keise aur kab kare) बड़ी आसानी से बताया है।

यह आर्टिकल आप को पान की खेती (Pan Ki Kheti) करने के लिए बहुत ही हेल्प फूल होगा ऐसी उम्मीद हम रखते है और यह आर्टिकल आप को पसंद आया है तो आप अपने सगा सबंधी एवं मित्रो और किसान बंधू को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे

इस प्रकार की सभी खेतीबाड़ी की जानकारी के लिए हमारे इस वेबसईट ikhedutputra.com को सब्सक्राइब (subscribe) करले। ताकि जब भी हम कोई नई आर्टिकल लिखेंगे तब आप को सब से पहले नोटिफिकेशन मिलता रहे। और आप उस खेती में तरकी कर शके इस आर्टिकल के अंत तक बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

Leave a Comment

buttom-ads (1)