प्याज की फसल में खाद कब और कितना देना चाहिए जाने पूरी जानकारी

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
Rate this post
Pyaj Me Khad Kab Dalna Chahiye

प्याज में खाद कब डालना चाहिए? (Pyaj Me Khad Kab Dalna Chahiye) : हमारे देश भारत एक खेती प्रधान देश है। यहां के किसान विविध मौसम में अलग अलग फसल की खेती करते है इन में से कई किसान प्याज की खेती भी करते है। प्याज की खेती मुनाफा की खेती है पर कई किसान प्याज की खेती करते है पर अच्छा मुनाफा नहीं होता और नुकशान अधिक होता है। इन किसान को प्याज की खेती के बारें में बहुत जानकारी नहीं होती है की प्याज की फसल में कौन से खाद और कितनी मात्रा में देना चाहिए ताकि उत्पादन बंपर मिले और अधिक मुनाफा हो शके।

प्याज की खेती किसान रबी मौसम में और खरीफ मौसम में करते है। हमारे देश के महाराष्ट्र राज्य में प्याज की खेती किसान बड़े पैमाने में करते है और अच्छा उत्पादन भी प्राप्त करते है। प्याज को हमारे देश से अन्य देश में भी भेजा जाता है। इस लिए प्याज का भाव बाजार में अधिक रहता है और इन की मांग साल भर मार्केट में बनी रहती है। इस लिए इन की खेती किसान को अधिक मुनाफा करा शक्ति है।

महाराष्ट्र के किसान प्याज की खेती से लाखो रूपया की कमाई करते है। इस लिए हमारे देश के अन्य राज्य के किसान प्याज की खेती में जुड़ रहे है और इन किसान का कहना है की प्याज की खेती से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए कौन सी खाद और कितनी मात्रा में देनी चाहिए। ताकि प्याज का उत्पादन ज्यादा प्राप्त हो शके।

आज के इस ikhedutputra.Com के इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे की प्याज की खेती में कितनी मात्रा में खाद डाले और कब देना चाहिए। इन के बारें में अधिक जानकारी प्राप्त करेंगे इस लिए आप को हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तन बने रहना है।

प्याज में खाद कब डालना चाहिए? (Pyaj Me Khad Kab Dalna Chahiye)

प्याज की खेती में खाद पौधे की रोपाई से पहले जब खेत की तैयारी करते है तब किसान को एक हैक्टर ज़मीन के हिसाब से अच्छे से सड़ी गोबर की खाद 20 से 25 टन डाले इन के अलावा 350 किलोग्राम जिप्सम, 50 किलोग्राम नाट्रोजन, 50 किलोग्राम फास्फोरस और 80 किलोग्राम पोटाश डाले और अच्छे से मिट्टी में मिला के खेत तैयार करना चाहिए।

प्याज की सबसे अच्छी खाद कौन सी है?

प्याज की सबसे अच्छी खाद सल्फर पोषक तत्व है। जो प्याज के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सल्फर प्याज के कंद को आकर्षित रंग के साथ साइज बढ़ाने का काम करता है। इस लिए सल्फर खाद को प्याज के पौधे के रोपाई से पहले एक हैक्टर के हिसाब से 20 से 25 किलोग्राम का इस्तेमाल करना चाहिए।

प्याज की खेती कौन सी मिट्टी में सब से अच्छी होती है

प्याज की खेती आमतौर पर सभी प्रकार की मिट्टी में की जाती है। पर प्याज के पौधे की अच्छी विकास और अधिक पैदावार के लिए बलुई दोमट मिट्टी में करें तो सब से अच्छा उत्पादन प्राप्त होगा। प्याज की खेती जिस मिट्टी में करे उस मिट्टी की जल निकास की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। और मिट्टी के पीएच मान की बात करें तो 6 से लेकर 7.5 तक का अच्छा माना जाता है।

प्याज की खेती में कौन सा खाद डालना चाहिए?

हमारे एक प्रगतिशील किसान ने बताया की प्याज की खेती में पौधे या कंद की रोपाई करने से पहले नाट्रोजन 30 किलोग्राम, फास्फोरस 35 से 40 किलोग्राम और पोटाश 35 से 40 किलोग्राम डालना चाहिए। और पौधे रोपाई के बाद फसल जब 35 से 40 दिन की हो जाए तब एक बार फिर से नाट्रोजन की मात्रा 70 किलोग्राम, फास्फोरस 40 किलोग्राम और पोटाश 40 किलोग्राम के दर से फसल पर छिड़काव करना चाहिए।

इन के अलावा किसान को प्याज के पौधे की रोपाई पहले मिट्टी का परीक्षण करवा लेना चाहिए ताकि मिट्टी में जो सूक्ष्म पोषक तत्व की कमी है इन की जानकारी मिल जाए। मिट्टी में Zn की कमी है तो एक हैक्टर के हिसाब से ZnSo की 10 किलोग्राम की मात्रा और बोरोन की कमी है तो बोरोन 20% उर्वरक को 10 किलोग्राम और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी है तो एक हैक्टर के हिसाब से 15 टनएफवाईएम का प्रयोग कर शकते है।

अन्य भी पढ़े :

आज के इस आर्टिकल में हम ने आप को प्याज में खाद कब डालना चाहिए? (Pyaj Me Khad Kab Dalna Chahiye) इन के बारे में अच्छी जानकारी बताई है। यह आर्टिकल आप को सेम की खेती के लिए बहुत हेल्फ फूल होगा और यह आर्टिकल आप को पसंद भी आया होगा ऐसी हम उम्मीद रखते है। और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा किसान भाई और अपने मित्रो को शेयर करे।

हमारे इस ब्लॉग ikhedutputra.com पर हर हमेेश किसान को खेती की विविध फसल के उन्नत बीज से लेकर उत्पादन और इन से होने वाली कमाई और मुनाफा तक की सारी बात बताई जाती है। इन के अलावा जो किसान के हित में सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली विविध योजना और खेती के नई तौर तरीके के बारे में भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

इन सब की मदद से किसान खेतीबाड़ी से अच्छी इनकम कर सकता है। इस लिया आप हमारी यह वेबसाईट आईखेडूतपुत्रा को सब्सक्राब करे ताकि आप को अपने मोबाईल में रोजाना नई आर्टिकल की नोटिफिकेशन मिलती रहे। इस आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

नमस्कार किसान मित्रो, में Mavji Shekh आपका “iKhedutPutra” ब्लॉग पर तहेदिल से स्वागत करता हूँ। मैं अपने बारे में बताऊ तो मैंने अपना ग्रेजुएशन B.SC Agri में जूनागढ़ गुजरात से पूरा किया है। फ़िलहाल में अपना काम फार्मिंग के साथ साथ एग्रीकल्चर ब्लॉग पर किसानो को हेल्पफुल कंटेंट लिखता हु।

Leave a Comment