लखपति ही नहीं करोड़पति भी बन शकते है चंदन की खेती जाने कैसे करे

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
Rate this post

चंदन की खेती जाने कैसे करे (Chandan Ki Kheti Jane Kaise Karen) : हम ने देखा है की आजकल खेती में कई किसान बंधू अच्छी कमाई कर रहे है और कई किसान को फसल में नुकशान भी हो रहा है। पर कई किसान तो ऐसे भी है जो नौकरी को छोड़कर खेतीबाड़ी में अपनी किस्मत चमका रहे है। पर आज हम जीस फसल की बात करने जा रहे है उस सफ़ेद चंदन की खेती किसान की किस्मत बदल जाएंगी।

Chandan Ki Kheti Jane Kaise Karen

चंदन की लकड़ी लाल और सफ़ेद रंग की होते है। और इस सफ़ेद चंदन का इस्तेमाल कई औषोधिक दवाई में और साबुन, धुपचली (अगरबत्ती) घर के फर्नीचर, परफ्यूम, हवन सामग्री में और कई बच्चे के खिलौना बनाने में इस्तेमाल करते है। इन की खेती में लागत भी कम लगती है पर इन की खेती से 13 से 15 साल तक आप को बड़ी कमाई करने के लिए इंतजार करना होगा। इस सफ़ेद चंदन की खेती (White Sandalwood Farming) कर के किसान अच्छी कमाई कर शकता है।

चंदन की खेती जाने कैसे करे (How To Cultivate White Sandalwood)

चंदन की खेती करने के लिए आप को लाल बलुई चिकनी दोमट और बंजर जमीन की आवश्यकता होगी। इन की खेती में जल निकास की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। और जमीन का पी.एच. मान 7 से 8.5 के बिच का अच्छा माना जाता है।

चंदन के पौधे शुष्क जलवायु में अच्छे से वृद्धि करते है। पर सर्दी में मौसम में पड़ने वाला पाला इन को नुकशान पहुंचाता है। इन के पौधे को बारिश की बात करे तो 500 से 650 मिमी बारिश की आवश्यकता होती है। और तापमान की बात करे तो न्यूतम तापमान 15℃ और अधिकतम तापमान 35℃ तक का अच्छा माना जाता है। इन के पौधे तेज धुप को भी बड़ी आसानी से सहन कर शकते है।

लाल चंदन और सफ़ेद चंदन में विविधता

लाल चंदन को रक्त चंदन के नाम से भी कई लोग जानते है। और इस लाल चंदन की लकड़ी में सफ़ेद चंदन की लकड़ी जैसी खुश्बू नहीं आती और इस लाल चंदन की खेती ज्यादातर हमारे देश भारत के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश राज्य में किसान करते है। इन का इस्तेमाल दवाई में हवन की सामग्री में और घर के फर्नीचर में किया जाता है। इस लाल चंदन का पेड़ भी सफ़ेद चंदन के पेड़ से छोटा होता है।

सफ़ेद चंदन की लकड़ी भी सफ़ेद रंग की होती है। सफ़ेद चंदन की लकड़ी खुश्बूदार होती है। इस लिए सफ़ेद चंदन की लकड़ी लाल चंदन से महगी होती है। इन की इस्तेमाल तेल, साबुन, परफ्यूम, अगरबत्ती, औषधि, आदि में इन का उपयोग किया जाता है। इन का पौधा पूर्ण रूप से विकसित होने में 15 साल तक का समय लगता है और इन की उचाई की बात करे तो तक़रीबन 15 से 16 मीटर तक के होते है।

चंदन के पौधे की रोपाई कैसे करे?

चंदन के पौधे की रोपाई बारिश के मौसम में की जाती है और यह समय चंदन के पौधे की विकास के लिए सब से अच्छा माना जाता है। पर सिंचाई की अच्छी व्यवस्था है तो आप इन के पौधे की रोपाई किसी भी समय और कोई भी मौसम में कर शकते है। अगर किसान चंदन की खेती एक एकड़ में करना है तो तक़रीबन 410 पौधे की जरूरत होगी। इन के पौधे से पौधे की दुरी आप 10 फिट की कम से कम रखे। इन के पौधे नर्सरी से खरीदने के लिए आप को 1 लाख या इन से अधिक रुपए की जरूरत होगी।

चंदन की लकड़ी से होने वाली कमाई

चंदन की लकड़ी का बाजारी भाव अच्छा होता है इस लिए इन की खेती में किसान को अच्छी कमाई करने का मौका मिल जाता है। पर चंदन के पौधे अच्छे से बड़े होने के लिए 13 से 15 साल तक का समय लेते है। और एक पौधे से लगभग 20 से लेकर 30 किलोग्राम तक की लकड़ी प्राप्त होती है। जब पौधे से लकड़ी तैयार होती है तब इन के बाजारी भाव एक किलोग्राम लकड़ी का 8 से 10 हजार रुपए तक के मिलजाते है। इस हिसाब से बात करे तो तक़रीबन किसान बंधू को 6 से 8 करोड़ रुपए तक की कमाई होगी।

इस प्रकार चंदन की खेती कर के किसान 13 से 15 साल में करोडो रुपए की कमाई कर शकते है और करोड़पति बन शकते है। पर इस की खेती में कोई खास क़ानूनी प्रक्रिया नहीं होती है। जीस तरह अन्य पेड़ काटने के लिए वन विभाग से मंजूरी लेते है उसी प्रकार चंदन के पेड़ पूर्ण विकसित हो जाने के बाद काटने के लिए मंजूरी ले लेनी चाहिए। ताकि बिकने के लिए आप को कोई दिकत ना हो।

अन्य भी पढ़े :

आज के इस आर्टिकल में हम ने आप को चंदन की खेती जाने कैसे करे (Chandan Ki Kheti Jane Kaise Karen) इन के बारे में अच्छी जानकारी बताई है। यह आर्टिकल आप को सेम की खेती के लिए बहुत हेल्फ फूल होगा और यह आर्टिकल आप को पसंद भी आया होगा ऐसी हम उम्मीद रखते है। और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा किसान भाई और अपने मित्रो को शेयर करे।

हमारे इस ब्लॉग ikhedutputra.com पर हर हमेेश किसान को खेती की विविध फसल के उन्नत बीज से लेकर उत्पादन और इन से होने वाली कमाई और मुनाफा तक की सारी बात बताई जाती है। इन के अलावा जो किसान के हित में सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली विविध योजना और खेती के नई तौर तरीके के बारे में भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

इन सब की मदद से किसान खेतीबाड़ी से अच्छी इनकम कर सकता है। इस लिया आप हमारी यह वेबसाईट आईखेडूतपुत्रा को सब्सक्राब करे ताकि आप को अपने मोबाईल में रोजाना नई आर्टिकल की नोटिफिकेशन मिलती रहे। इस आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

नमस्कार किसान मित्रो, में Mavji Shekh आपका “iKhedutPutra” ब्लॉग पर तहेदिल से स्वागत करता हूँ। मैं अपने बारे में बताऊ तो मैंने अपना ग्रेजुएशन B.SC Agri में जूनागढ़ गुजरात से पूरा किया है। फ़िलहाल में अपना काम फार्मिंग के साथ साथ एग्रीकल्चर ब्लॉग पर किसानो को हेल्पफुल कंटेंट लिखता हु।

Leave a Comment

buttom-ads (1)