Top 3 Most Powerful Tractor In India : ए भारत के सबसे ज्यादा शक्तिशाली ट्रैक्टर है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
5/5 - (1 vote)
Most Powerful Tractor In India

Most Powerful Tractor In India : भारत (India) देश में कई सारे किसान (Farmer) लघु श्रेणी और सीमांत श्रेणी में आते है। जिनके पास एक से दो हेक्टर भूमि है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) ऐसे कई सारे राज्य में ऐसे किसानो की संख्या बहुत ज्यादा है। इसके लिए वे अपनी जरूरतों के मुताबिक 50 से 60 एचपी श्रेणी के विभिन्न ट्रैक्टर (Tractor) मॉडल का प्रयोग करते हैं। हालांकि कई बार देखा गया है कि ट्रैक्टर (Tractor) की खरीदारी करते समय किसान बहुत कन्फ्यूज रहते हैं कि वे अपनी जरूरत के अनुसार उचित ट्रैक्टर (Tractor) मॉडल का चुनाव कैसे करें? ऐसे में हम किसान भाईयों के लिए ट्रैक्टर (Tractor) खरीदारी को लेकर कुछ जानकारी लेकर आए हैं।

भारत में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर (Most Powerful Tractor In India)

भारत में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर (Most Powerful Tractor In India) के बारेमे हम आज आप को बताने वाले है। यह ट्रैकट (Tractor) भारत में बहुत ज्यादा फेमस है। यह ट्रैक्टर (Tractor) की खासियत बहुत ज्यादा अच्छी है। जैसे महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i-4WD (Mahindra Arjun Novo 605 DI-i-4WD), जॉन डियर 5050 डी ( John Deere 5050 D), सोनालीका DI 60 (Sonalika DI 60) यह सभी ट्रैक्टर (Tractor) बहुत ज्यादा शक्तिशाली है। तो सले जानते है सभी ट्रैक्टर (Tractor) की खासियत।

Tractor Mahindra : महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i-4WD (Mahindra Arjun Novo 605 DI-i-4WD)

किसान भाई महिंद्रा अर्जुन 605 DI-i- 4 डब्ल्यूडी (Mahindra Arjun Novo 605 DI-i-4WD) ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा डिजाइन की कई सारी मजबूत और हाई-परफॉर्मेंस वाली मशीने हैं। इसमें नई एमबूस्ट टेक्नोलॉजी है, जिसमें आपकी खेती को बदलने की क्षमता है। महिंद्रा के अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई- 4WD ट्रैक्टर में शक्तिशाली 41.0 kW (55 HP), चार सिलेंडर की इंजन है, जो पडलिंग, ढुलाई, बुवाई और फसल कटाई जैसे 40 प्रकार के कृषि अनुप्रयोगों को संभालने के लिए जाना जाता है।

अर्जुन 605 DI-i- 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की हाइड्रॉलिक लिफ्टिंग क्षमता 2700 किलोग्राम है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर (Mahindra Tractor) में सिंगल और डुअल ड्राई टाइप क्लच, 15 रिवर्स और 15 फारवर्ड गिसर्य वाला एक स्मूथ कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन सिस्टम, फास्ट-रेस्पॉन्स हाइड्रॉलिक सिस्टम, 6 वर्षों की वारंटी, 400 घंटे का सर्विस अंतराल, हीट-फ्री सीटिंग एरिया, कम ईंधन की खपत और अनेक दूसरे उपयोगी फीचर्स मिलते हैं।

महिंद्रा अर्जुन 605 DI i ट्रैक्टर में 50 एचपी की PTO है, जो अपने सभी कृषि अनुप्रयोगों को संभालने के लिए उपयुक्त है। अगर आप एक ऐसा महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर चाहते हैं, जो शक्तिशाली और सटीक रूप से खेती का काम करे, तो महिंद्रा अर्जुन 605 DI-i-4WD ट्रैक्टर आपके लिए एक दम सही ट्रैक्टर है। महिंद्रा अर्जुन 605 DI-i-4WD ट्रैक्टर आपको 10.64 से 11.39 लाख रुपए की कीमत रेंज में मिल जाएगा।

john Deere Tractor : जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर (John Deere 5050 D Tractor)

किसान भाई जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर (John Deere 5050 D Tractor) उत्कृष्ठ ट्रैक्टर ब्रांड जॉन डियर की 50 एच.पी सेगमेंट से आता है। यह शक्तिशाली ट्रैक्टर (Tractor) मॉडल किसानों के लिए 2WD/4WD दोनों वेरियंट में उपलब्ध है। जॉन डियर 5050 डी 50 एच.पी रेंज के इस ट्रैक्टर (Tractor) मॉडल में किसानों के लिए हाई इंजन बैकअप टॉर्क, पावर स्टीयरिंग, साइड शिफ्ट गियर लीवर, आरामदायक सीट, उच्च लिफ्टिंग क्षमता और शक्तिशाली सिंगल-डयूल-रिवर्स पीटीओ जैसे कई अत्याधुनिक फीचर्स प्रदान करता है।

जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर (Tractor) अपनी बेहतरीन इंजन पावर, उन्नत तकनीक और किफायती कीमत के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय है। यह ट्रैक्टर (Tractor) 8.46 लाख से लेकर 9.22 लाख रुपए की कीमत में किसानों को मिल जाता है। जॉन डियर 5050 डी में जॉन डियर कंपनी का 3029 डी, 3 सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 50 हॉर्स पावर (Hp) के साथ 2900 सीसी पर 2100 की इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है।

इस मॉडल में कॉलर शिफ्ट टाइप का साइडशिफ्ट गियर बॉक्स दिया गया है, जिसमें ऑपरेशन के लिए 8 गियर आगे और 4 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। जॉन डियर 5050 डी सिंगल और ड्यूल-क्लच विकल्प के साथ तेल में डूबे हुए ब्रेक, मैकेनिकल/पॉवर स्टीयरिंग,1600 किलोग्राम क्षमता वाली एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स सुविधा प्रदान की गई। भारत में 50 एचपी श्रेणी में जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर खेती के उपयुक्त विकल्प है।

Sonalika Tractor : सोनालीका DI 60 (Sonalika DI 60)

किसान भाई भारत में सोनालीका डीआई 60 कीमत 7.79 से 8.50 लाख रुपए के बीच है। इस कीमत पर सोनालीका डी.आई 60 में किसानों को बहुत सारे अतिरिक्त फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स मिल जाती है। 10 से 15 एकड़ भूमि जोत वाले किसान इस विश्वसनीय ट्रैक्टर से कृषि से जुड़े हर ज़रूरी काम जैसे जुताई, बीजो की बुआई, और फसलों की कटाई को अच्छे से सुनिश्चित कर पाएंगे। सोनालीका डीआई 60 एक भरोसेमंद और विशेष क्षमताओं वाला ट्रैक्टर है

किसान भाई सोनालीका DI 60 (Sonalika DI 60) में 60 एचपी, 4 सिलेंडर, 3707 सीसी उत्कृष्ट डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन बेहतरीन कार्यशीलता के लिए 2200 आर.पी.एम जनरेट करता है। इसमें आपको 51 एचपी की पीटीओ है, जो श्रेणी में सभी कृषि इम्प्लीमेंट्स जैसे कल्टीवेटर, रोटावेटर, प्लाऊ, सीड ड्रिल, इरीगेशन सिस्टम, फर्टीलाइजर स्प्रेडर, पेस्टिसाइड स्प्रेडर, पोटैटो प्लांटर आदि के साथ आसानी से काम कर सकता है।

सोनालीका DI 60 (Sonalika DI 60) ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर्स ऑप्शन वाले कांस्टेंट मेश गियर बॉक्स मिलता है। इस ट्रैक्टर में आपको अधिक नियंत्रण देने वाली पॉवर स्टीयरिंग, ऑयल इम्सर्ड ब्रेक (तेल में डूबा हुआ), डुअल स्लिप्टो क्लच मिल जाता है। सोनालीका डीआई 60 (60एचपी) ट्रैक्टर आपको 2WD/4WD दोनों प्रकार के व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।

अन्य भी पढ़े :

आज के इस आर्टिकल में हम ने आप को भारत में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर (Most Powerful Tractor In India) इन के बारे में अच्छी जानकारी बताई है। यह आर्टिकल आप को सेम की खेती के लिए बहुत हेल्फ फूल होगा और यह आर्टिकल आप को पसंद भी आया होगा ऐसी हम उम्मीद रखते है। और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा किसान भाई और अपने मित्रो को शेयर करे।

हमारे इस ब्लॉग ikhedutputra.com पर हर हमेेश किसान को खेती की विविध फसल के उन्नत बीज से लेकर उत्पादन और इन से होने वाली कमाई और मुनाफा तक की सारी बात बताई जाती है। इन के अलावा जो किसान के हित में सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली विविध योजना और खेती के नई तौर तरीके के बारे में भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

इन सब की मदद से किसान खेतीबाड़ी से अच्छी इनकम कर सकता है। इस लिया आप हमारी यह वेबसाईट आईखेडूतपुत्रा को सब्सक्राब करे ताकि आप को अपने मोबाईल में रोजाना नई आर्टिकल की नोटिफिकेशन मिलती रहे। इस आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

Leave a Comment

buttom-ads (1)