किसान मक्का की यह उन्नत किस्म की करे बुवाई उत्पादन रेकॉड तोड़ मिलेगा

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
2/5 - (7 votes)
Hybrid Makka Laxmi Sikka Ki Khasiyat

हाइब्रिड मक्का लक्ष्मी सिक्का : हमारे देश भारत में विविध मौसम और जलवायु के अनुरूप किसान अलग अलग फसल की खेती करते है। इन में कई किसान सब्जी वर्गीय फसल, तो कई किसान धान्य फसल की खेती करते है। धान्य फसल में मक्का का एक विशेष स्थान है।

मक्का की खेती से किसान को अधीक उत्पादन और अच्छी कमाई करनी है तो पहले आप को मक्का की उन्नत किस्म के बारे में जानना बेहद जरूरी है। मक्का को अनाज की रानी भी कही जाती है। मक्का का इस्तेमाल भुट्टे को सेंककर और पोपकोर्न, कार्ड होईल (तेल) में, मुर्गी और पशु आहार के लिए और इन के तना का इस्तेमाल भी पशु चारे के लिए किया जाता है।

आज के इस ikhedutputra.Com के इस आर्टिकल के माध्यम से हम हाइब्रिड मक्का लक्ष्मी सिक्का की खासियत (Hybrid Makka Laxmi Sikka Ki Khasiyat) और इन की क्या विशेषता है इन सभी बाते पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे इस लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक जरूर बने रहे।

हाइब्रिड मक्का लक्ष्मी सिक्का की खासियत (Hybrid Makka Laxmi Sikka Ki Khasiyat)

हमारे देश में मक्का की अलग अलग कई सारी किस्म है पर आज हम सिर्फ मक्का की उन्नत किस्म लक्ष्मी सिक्का के बारे में बात करेंगे जो उत्पादन में रेकॉड तोड़ और अधिक लोकप्रिय भी है। लक्ष्मी सिक्का के पौधे माध्यम उचाई के होते है यानि के 200 से लेकर 210 सैमी तक की उचाई होती है। और जड़ मजबूत होती है इस लिए तेज हवा में भी गिरने की कोई सम्भावना नहीं रहती है।

लक्ष्मी सिक्का मक्का के पौधे पर जो भुट्टे लगते है यह अधिक लंबा और पतला सिट्टा होता है। इन के दाने का रंग नारंगी और पीले रंग का होता है। इन के बीज की बुवाई किसान खरीफ मौसम और रबी मौसम में कर शकते है। इस लक्ष्मी सिक्का किस्म के बीज मुख्य खेत में बुवाई के बाद 110 से 115 दिन में अच्छे से पक के कटाई के लिए तैयार हो जाती है।

लक्ष्मी सिक्का मक्का की खासियत

मक्का की यह लक्ष्मी सिक्का उन्नत वैरायटी की खास बात यह है की लक्ष्मी सिक्का मक्का की किस्म कई रोगों के प्रति अति सहनशील है। और इन के दाने भी वजनदार है। भुट्टे में ऊपर कवर जिसे “हस्क कवर बोलते है” बहुत टाइट होता है। इस लिए वर्षा जल के कारण लक्ष्मी सिक्का के भुट्टे में कोई नुकशान नहीं होता है। और उत्पादन अधिक मिलता है। इस लिए अधिकतम किसान भाई मक्का की यह लक्ष्मी सिक्का उन्नत किस्म के बीज खरीदते है और बंपर उत्पादन प्राप्त कर के अधिक मात्रा में कमाई करते है।

लक्ष्मी सिक्का मक्का के अधिक उत्पादन के लिए बीज दर और दुरी

अगर आप एक एकड़ जमीन में मक्का की खेती करना चाहते है तो आप को 8 किलोग्राम बीज की जरूरत होगी। और मक्का की खेती कतार में की जाती है इन के कतार से कतार की दुरी 55 से 60 सैमी की रखनी है। और पौधे से पौधे की दुरी 25 से 30 सैमी तक की रखनी चाहिए। जो बीज बुवाई करते है इन की गहराई 4 से 5 सैमी तक रखनी चाहिए।

मक्का की खेती में खाद और उर्वरक

मक्का की खेती में फसल की अच्छी विकास और अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए आप को कुछ खाद और उर्वरक का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। जैसे की अच्छे से सड़ी गोबर की खाद और वर्मी कम्पोष्ट एक एकड़ जमीन के हिसाब से 4 से 5 टन डाले और अच्छे से मिट्टी में मिला देनी है। इन के अलावा आप एन. पी. के. 80-24-20 एक एकड़ के हिसाब से और  20 किलोग्राम जिंक सल्फेट देना है। नाइट्रोजन को तीन भाग में बाट देना है एक भाग बुवाई के समय, और दूसरा भाग बुवाई के बाद जब फसल 30 दिन की हो जाए तब और इन के बाद जब फसल 50 दिन की हो जाए तब इस प्रकार तीन भाग में बाट कर देना चाहिए।

मक्का की यह उन्नत किस्म लक्ष्मी सिक्का की फसल को न्यूनतम तापमान 10°C तक का और अधिकतम 35°C तक का सही रहता है इन से अधिक तापमान पर भी यह लक्ष्मी सिक्का किस्म संवेदनशील है। इस लिए सभी किसान को हमारी और से सलाह दी जाती है की मक्का की खेती से अधिक उत्पादन और बंपर कमाई करनी है तो आप मक्का की यह उन्नत किस्म लक्ष्मी सिक्का के बीज की ही पसंदगी करें।

किसान भाइयों को यह भी सलाह  दी जाती है  की सिंचाई की व्यवस्था समय समय पर करते रहें। जब फूल आने से दाने  बनने की अवस्था क्रिटिकल अवस्था होती है इस समय खेत में नमी बानी रहनी चाहिए।  और अगर पॉलिनेशन के समय वर्षा हो जाती है तो फूल झड़ने की संभावना बढ़ जाती है उसके कारण भुट्टो में दाने नहीं बनते है।

लक्ष्मी सिक्का की एक और खासियत है कि लक्ष्मी सिक्का के भुट्टो में उचत्तम शेलिंग प्रतिशत होती है और इसमें बहुत वजनदार व् चमकदार दाने निकलते है। चमकदार दाने से मार्केट  में लक्ष्मी सिक्का का मूल्य अन्य हायब्रिड की तुलना में सबसे अधिक मिलता है जिससे किसान को प्रति एकड़ लक्ष्मी सिक्का की खेती से बम्पर पैदावार के साथ साथ बम्पर मुनाफा होता है।

अन्य भी पढ़े :

आज के इस आर्टिकल में हम ने आप को हाइब्रिड मक्का लक्ष्मी सिक्का की खासियत (Hybrid Makka Laxmi Sikka Ki Khasiyat)  इन के बारे में अच्छी जानकारी बताई है। यह आर्टिकल आप को सेम की खेती के लिए बहुत हेल्फ फूल होगा और यह आर्टिकल आप को पसंद भी आया होगा ऐसी हम उम्मीद रखते है। और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा किसान भाई और अपने मित्रो को शेयर करे।

हमारे इस ब्लॉग ikhedutputra.com पर हर हमेेश किसान को खेती की विविध फसल के उन्नत बीज से लेकर उत्पादन और इन से होने वाली कमाई और मुनाफा तक की सारी बात बताई जाती है। इन के अलावा जो किसान के हित में सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली विविध योजना और खेती के नई तौर तरीके के बारे में भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

इन सब की मदद से किसान खेतीबाड़ी से अच्छी इनकम कर सकता है। इस लिया आप हमारी यह वेबसाईट आईखेडूतपुत्रा को सब्सक्राब करे ताकि आप को अपने मोबाईल में रोजाना नई आर्टिकल की नोटिफिकेशन मिलती रहे। इस आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

नमस्कार किसान मित्रो, में Mavji Shekh आपका “iKhedutPutra” ब्लॉग पर तहेदिल से स्वागत करता हूँ। मैं अपने बारे में बताऊ तो मैंने अपना ग्रेजुएशन B.SC Agri में जूनागढ़ गुजरात से पूरा किया है। फ़िलहाल में अपना काम फार्मिंग के साथ साथ एग्रीकल्चर ब्लॉग पर किसानो को हेल्पफुल कंटेंट लिखता हु।

3 thoughts on “किसान मक्का की यह उन्नत किस्म की करे बुवाई उत्पादन रेकॉड तोड़ मिलेगा”

  1. Laxmi sikka is a high yielding maize variety of Asha Agrisciences private limited Hyderabad.

    Reply
  2. Orange colour, bold flint grain, uniform cob, thin shank, good shelling % 82 , wide adaptability, midium plant size. Every wish fulfilling maize variety Laxmi Sikka

    Reply
  3. लक्ष्मी सीड्स का उत्कृष्ट उत्पाद लक्ष्मी सिक्का लगाओ जीत का टीका

    Reply

Leave a Comment

buttom-ads (1)