किसान को कम समय में मालामाल बना देगी कीवी की उन्नत किस्में की खेती कैसे करे

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
Rate this post

कीवी एक विदेशी फल है। और कीवी का जन्मस्थल चीन देश है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम जाने है की कीवी की उन्नत किस्में की खेती केसे करे (Kiwi Ki Advanced Variety Ki Kheti Kaise Kare) इन के बारे में बहुत कुछ जानेंगे। कीवी एक स्वास्थ्यवर्धक फल है कीवी में विटामिन सी, फाइबर, सोडियम, पोटैशियम, कॉपर, आदि पोषक तत्व और एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी अधिक मात्रा में मौजूद होता है। कीवी फल खाने से कई प्रकार के मानव शरीर को लाभ होता है।

Kiwi Ki Advanced Variety Ki Kheti Kaise Kare

हमारे देश भारत में कीवी फल की खेती कई राज्य में किसान करते है और अच्छी पैदावार के साथ अधिक मुनाफा भी करते है। कीवी फल की खेती हिमाचल प्रदेश, उतार प्रदेश, उतराखंड, जम्मू कश्मीर, केरल, और मेघालय आदि राज्य में की जाती है।

कीवी में इतने सारे पोषक तत्व और विटामिन होने के कारण कीवी का सेवन करने से कई प्रकार के रोग और बीमारी में राहत मिलती है। इस कीवी की बाजारी मांग भी बहुत ही होती है और इस मांग के कारण मार्केट में इन के दाम भी अच्छे मिलते है।
कीवी की खेती के बारे में आप को इस आर्टिकल के माध्यम से बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

जैसे की कीवी की खेती के लिए कोन सी मिट्टी को सर्वोतम माना जाता है, कीवी की उन्नत किस्में और कैसा जलवायु और तापमान चाहिए। इन खेती में उपज और पैदावार कितनी मिलती है। बात करे तो कीवी की खेती की संपूर्ण जानकारी आप को इस आर्टिकल के अंत तक मिल ही जांगी इस के लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे।

अन्य भी पढ़े : बरसात के मौसम में गेंदा फूल की खेती करने का बेस्ट तरीका

कीवी की खेती के लिए मिट्टी की पसंदगी केसे करे?

कीवी की खेती (Kiwi Farming) में इन के पौधे की अच्छी विकास और इन के फल की अधिक पैदावार के लिए इस की खेती अम्लीय मिट्टी, और गहरी दोमट मिट्टी में करनी चाहिए।
कीवी फल की खेती जिस मिट्टी में करे उस मिट्टी का पी. एच. मान 5 से लेकर 6 के बीच का होना बेहद जरूरी है। और पौधे की अच्छी वृद्धि के लिए जल निकास की अच्छी व्यवस्था भी होनी चाहिए। और कार्बनिक पदार्थ वाली जमीन होनी चहिए।

कीवी की खेती में तापमान और जलवायु कैसा अनुकूल आता है?

कीवी की खेती मे ठंड जलवायु (सर्दी की मौसम) में सब से अच्छी विकास करती है। इन की खेती में जब गर्म और तेज हवा चलती है तब बहुत ही नुकशान होता है। कीवी के पौधे की रोपाई जनवरी महीने में की जाती है।

कीवी के पौधे की रोपाई के लिए 14°C तक का तापमान सब से अच्छा माना जाता है और अधिकतम तापमान 31°C तक का अच्छा माना जाता है इन तापमान से ऊपर का तापमान कीवी के पौधे और फल के लिए हानिकारक होता है। कीवी के फल की शुरू आती समय में 5 से 8 के बिछका तापमान सर्वोत्तम माना जाता है।

यह भी पढ़े : सरकारी नौकरी को टक्कर देनी है तो मुर्गी पालन व्यवसाय करे

कीवी के पौधे कैसे तैयार करे और मुख्य खेत में केसे रोपाई करे?

कीवी के पौधे तीन विधि से तैयार कर शकते है एक तो ग्राफ्टिंग विधि से एवं लेयरिंग विधि से और लास्ट में बेडिंग विधि आम तीन प्रकार से कीवी के पौधे तैयार किया जाता है।

अगर आप कीवी की खेती कर के उच्च गुणावता के फल प्राप्त कर के मार्केट में अधीन दाम में बेचना चाहते है तो आप को पौधे उन्नत किस्में के अच्छे पौधे की बुवाई करनी होगी तब जाकर आप को उच्च गुणवत्ता वाले फल की प्राप्ति होती है।

कीवी की खेती में कीवी के पौधे की रोपाई लाइन में करे और एक लाइन से बीजी लाइन की दूरी 9 से 10 फिट से फिट की दूरी रखे और पौधे से पौधे की 19 से 20 फिट की रखनी चाहिए।

कीवी के पौधे की रोपाई के लिए आप को पहेले तो खड्डा तैयार करना होगा बाद में इन खड्डों को सड़ी गोबर की खाद और वर्मिकमपोष्ट दोनो को अच्छे से मिट्टी में मिला दे और इन खड्डों को अच्छे से भर दे बाद में इन खड्डों में कीवी के पौधे की रोपाई कर शकते है।

आप को एक बात का ध्यान भी रखना है की कीवी के पौधे की मुख्य खेत में रोपाई जनवरी, या बसंत ऋतु में की जाती है।

कीवी की उन्नत किस्में (प्रसिद्ध किस्में )

हमारे देश भारत में कीवी की कुछ ही किस्में की खेती की जाती है इन में से इन की उन्नत किस्में के नाम कुछ इस प्रकार के है जैसे की मोन्टी, ब्रूनो, एलिसन, एबाट, हेबार्ड, टुम्यूर आदि उन्नत किस्में है इन किस्में के पौधे की रोपाई कर के अच्छी पैदावार प्राप्त कर शकते है।

कीवी के पौधे की रोपाई मुख्य खेत में करने के बाद एक हल्की सिंचाई जरूर कर दे और रोपाई के बाद इन के पौधे जब 5 साल तक के बड़े हो जाते है तब फल देना शुरू कर देते है और कीवी के पल की ज्यादा मात्रा में उपज लेनी है तो इन के पौधे 10 साल के हो जाने के बाद मिलती है।

इसे भी पढ़े : शिमला मिर्च की खेती का सही समय पर कर के लाखो का मुनाफा कैसे करे

कीवी फल की उपज और तुड़ाई कब करे और इन से किसान कमाई कितनी कर सकते है।

कीवी के पौधे पर जब फूल दिखाई देते है तब से लेकर 185 दिन या 195 दिन बाद फल पूरी तरह से पक के तुड़ाई के लिए तैयार हो जाते है। और कीवी के एक पौधे से 85 किलोग्राम से लेकर 100 किलोग्राम तक के कीवी फ्रूट फल मिलते है।

कीवी की खेती में बहुत अच्छी कमाई किसान कर शकते है क्यों की कीवी के फल तुड़ाई के बाद 3 से 4 महीने तक खराब नही होता इस लिया एक राज्य से बीजा राज्य तक पहुंचाने में भी बहुत कठिनाई नहीं होती और कमाई की बात करे तो वे तो आप की महेनत और कितनी जमीन पर आप कीवी की खेती की है उस पर निर्भर रखता है।

फिर भी आप के जान की खातिर बता दे की अगर आप ने कीवी की खेती एक हैक्टर जमीन पर की है तो हर साल आप बड़ी आसानी से 12 से 14 लाख रूपए या इन से अधिक की कमाई कर शकते है।

मेरे प्यारे दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम ने आप को अच्छे से बता दिया है की कीवी की उन्नत किस्में की खेती केसे करे (Kiwi Ki Advanced Variety Ki Kheti Kaise Kare) शुरू करे और अधिक कमाई के साथ साथ बंपर मुनाफा कैसे करे।

हम उम्मीद रखते है की ए आर्टिकल आप को बहुत ही पसंद आया होगा और यह आर्टिकल आप को कीवी की खेती करने के लिए बहुत ही हेल्फ फूल होगा। अगर ए आर्टिकल आप को पसंद आया है तो आप अपने मित्रो एवं किसान बंधु को जरूर शेयर करे और इस प्रकार की और भी खेतीबाड़ी की जानकारी और नई तकनीक हम आप के लिए लेकर आते रहते है ।

ताकी आप सभी किसान भाई को खेती की जानकारी मिलती रहे और सब से पहले जानने के लिए हमारी वेबसाइट ikhedutputra.Com को सब्सक्राब करले ताकि आप को सब से पहेले नोटिफिकेशन मिलती रहे। इस आर्टिकल के अंत तक बने रहने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद

इस लेख को किसान के साथ शेयर करे...

नमस्कार किसान मित्रो, में Mavji Shekh आपका “iKhedutPutra” ब्लॉग पर तहेदिल से स्वागत करता हूँ। मैं अपने बारे में बताऊ तो मैंने अपना ग्रेजुएशन B.SC Agri में जूनागढ़ गुजरात से पूरा किया है। फ़िलहाल में अपना काम फार्मिंग के साथ साथ एग्रीकल्चर ब्लॉग पर किसानो को हेल्पफुल कंटेंट लिखता हु।

Leave a Comment

buttom-ads (1)